जून की सेल्स में Okinawa, Ampere, Hero Electric जैसे ब्रांड्स ने Ola और Ather को पछाड़ा

Ather Energy ने जून 2021 में 319 यूनिट्स बेची थी, जबकि जून 2022 में कंपनी ने 1,096 प्रतिशत ज्यादा, यानी 3,816 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे। वहीं, महीने-दर-महीने में भी कंपनी ने 14 प्रतिशत ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं।

जून की सेल्स में Okinawa, Ampere, Hero Electric जैसे ब्रांड्स ने Ola और Ather को पछाड़ा

Ola Electric के लिए जून खराब महीना साबित हुआ

ख़ास बातें
  • Hero Electric ने जून 2022 में बेचे 6,503 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  • Ola Electric ने महीने दर महीने 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की
  • YoY ग्रोथ के मामले में Revolt Intellicorp सबसे ऊपर रहा
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ब्रांडों ने कथित तौर पर जून 2022 में साल-दर-साल 938 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। वहीं, महीने-दर-महीने के हिसाब से इलेक्ट्रिक स्कूटर व मोटरसाइकिल की बिक्री करीब 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। महीने-दर-महीने की बात की जाए, तो टॉप ब्रांड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर Ampere और Hero Electric नजर आए। वहीं, Ola, Okinawa और Pure EV की बिक्री में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। 

Rushlane के अनुसार, 2021 में 4,073 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की तुलना में भारत में 2022 में 42,260 यूनिट्स बेची गई, जो 38,187 यूनिट्स ज्यादा, यानी करीब 938 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं, टॉप 10 ब्रांड्स की बात करें, तो Okinawa की जून 2021 में 959 यूनिट्स बिकी, जबकि जून 2022 में कंपनी की 6,981 यूनिट्स बिकी, जो साल-दर साल (YoY) 628 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है। वहीं, महीने-दर महीने (MoM) की बात की जाए, तो मई 2022 में कंपनी ने 9,305 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे, जबकि जून 2022 में 6,981 यूनिट्स बेची गई, जो 25 प्रतिशत की गिरावट है।

Ampere की बात करें, तो जून 2021 में कंपनी ने 268 यूनिट्स बेची थी, जबकि जून 2022 में 6,540 यूनिट्स बेची गई। ये YoY 2340 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है। कंपनी ने मई 2022 में 5,836 यूनिट्स बेची थी, जो 12 प्रतिशत की MoM वृद्धि होती है। 

Hero Electric जून 2022 में 6,503 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री के साथ नंबर 3 पर रहा। ये जून 2021 में बेची गई 1,200 यूनिट्स से 442 प्रतिशत ज्यादा है। महीने-दर-महीने की बात करें, तो मई 2022 में कंपनी ने 2,851 यूनिट्स बेची थी, जो 128 प्रतिशत ज्यादा है।

Ola Electric के लिए जून खराब महीना साबित हुआ। ब्रांड चौथे स्थान पर है, क्योंकि इसने महीने दर महीने 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। मई 2022 में कंपनी के 9,255 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बिके थे, लेकिन जून 2022 में कंपनी 5,883 ई-स्कूटर ही बेच सकी।

Ather Energy ने जून 2021 में 319 यूनिट्स बेची थी, जबकि जून 2022 में कंपनी ने 1,096 प्रतिशत ज्यादा, यानी 3,816 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे। वहीं, महीने-दर-महीने में भी कंपनी ने 14 प्रतिशत ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं।

YoY ग्रोथ के मामले में Revolt Intellicorp सबसे ऊपर है। कंपनी ने जून 2021 में 59 यूनिट्स बेची थी, लेकिन जून 2022 में कंपनी ने 2,423 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेच डाली, जो 4007 प्रतिशत की ग्रोथ होती ह। वहीं, कंपनी की MoM सेल्स ग्रोथ 53 प्रतिशत ज्यादा रही। 

वहीं, बात करें, TVS Motor और Bajaj Auto की, तो TVS ने YoY 204 प्रतिशत बेहतर बिजनेस किया और MoM 339 प्रतिशत ग्रोथ देखी। वहीं,  Bajaj Auto ने YoY 920 प्रतिशत की ग्रोथ और 4 प्रतिशत MoM ग्रोथ दर्ज की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Two Wheelers Sales, Electric Two Wheelers
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  2. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  3. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  4. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  6. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  7. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
  8. 1800W पावर वाली इलेक्ट्रिक केतली Xiaomi ने की लॉन्च, 1.7 लीटर की क्षमता, जानें कीमत
  9. Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह
  10. CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »