EV पर महंगाई की मार: भारत में 45,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

भारतीय एनालिटिकल फर्म Crisil की एक रिपोर्ट कहती है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को अपनाने में जोरदार तेज़ी देखने को मिल रही है, जिसके चलते वित्त वर्ष 2025 में इलेक्ट्रिक स्कूटर के 45,000 रुपये महंगे होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 15:02 IST
ख़ास बातें
  • FAME II सब्सिडी के खत्म होने के बाद 45 हज़ार तक महंगे हो सकते हैं स्कूटर
  • वित्त वर्ष 2024 के बाद PLI स्कीम के तहत बेचे जाएंगे EV
  • पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री पर आई है जबरदस्त तेज़ी

FAME II सब्सिडी के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 45,000 रुपये तक की छूट मिलती है

भारत में प्रदूषण को कम करने और ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़ने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) के लिए FAME सब्सिडी जारी की थी। इसके तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर खरीदने वाले ग्राहकों को एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलता है। कई राज्यों ने भी अपनी तरफ से खास सब्सिडी का एलान किया था। लेकिन, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooters) को खरीदना वापस महंगा हो सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2025 तक भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर 45,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।

भारतीय एनालिटिकल फर्म Crisil की एक रिपोर्ट कहती है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को अपनाने में जोरदार तेज़ी देखने को मिल रही है, जिसके चलते वित्त वर्ष 2025 में इलेक्ट्रिक स्कूटर के 45,000 रुपये महंगे होने की भी संभावना है। रिपोर्ट कहती है, और जो सभी के समाने है, पिछले कुछ समय में भारत में लगातार नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल्स लॉन्च किए जा रहे हैं और साथ ही होम चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर हो रहा है, जिसके चलते ईवी की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि FAME I की डेडलाइन खत्म होने के बाद सरकार ने FAME II सब्सिडी को पेश किया था, जिसकी डेडलाइन मार्च  2024 है। इस दौरान पिछले साल जून में सरकार ने टू-व्हीलर सब्सिडी को 10,000 kWh से बढ़ा कर 15,000 kWh कर दिया था। रिपोर्ट  कहती है कि इसके बाद से सब्सिडी PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव) के रूप में मिला करेगी।

इसे भी पढ़ें: Electric Scooters May Get Costlier by Rs. 45,000 in India as FAME Incentives Taper Off: Crisil

रिपोर्ट आगे बताती है कि 2021 में 12-महीने की अवधि (जनवरी-दिसंबर) में हाई-स्पीड और लो-स्पीड सहित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री इसी वर्ष 2020 की तुलना में 132 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ईवी की सेल्स में इतने बड़े पैमाने पर तेज़ी सब्सिडी, विशेष रूप से फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल (FAME) पॉलिसी के तहत नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान और विभिन्न राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी से प्रेरित है।
Advertisement

इसे भी पढ़ें: Ola Electric Said to Plan 50GWh India Battery Plant in EV Push

Crisil डेटा से समझ आता है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स आने वाले कुछ वर्षों में और तेज़ी से बढ़ेगी, जिसके चलते वित्त वर्ष 2023 तक FAME II सब्सिडी खत्म हो सकती है। रिपोर्ट कहती है कि यदि वित्त वर्ष 2023 तक चलने वाली FAME II सब्सिडी में मिलने वाले फायदे को देखा जाए, तो वित्त वर्ष 2025 तक, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 45,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  2. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  4. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  5. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  6. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  7. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  8. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  10. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.