उड़ने वाली टैक्सी अब ऑनलाइन भी खरीद पाएंगे

EHang EH216-S की टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं 100 किलोमीटर प्रति घंटा की क्रूजिंग स्पीड और 3,000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक जा सकती है।

उड़ने वाली टैक्सी अब ऑनलाइन भी खरीद पाएंगे

Photo Credit: EHang

EHang EH216-S की टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ख़ास बातें
  • EHang EH216-S की टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • EHang EH216-S की 100 किलोमीटर प्रति घंटा की क्रूजिंग स्पीड है।
  • EHang EH216-S की 3,000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक जा सकती है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) वाहनों की चीनी निर्माता EHang ने अलीबाबा के ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, ताओबाओ मार्केटप्लेस पर अपनी EH216-S फ्लाइंग टैक्सी लॉन्च करने का ऐलान किया है। EH216-S शहरी परिवहन में क्रांति लाने और ऑटोनोमस पैसेंजर-कैरीइंग एयरक्राफ्ट के युग में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने के लिए तैयार है।


EHang EH216-S फ्लाइंग टैक्सी की कीमत


कीमत की बात की जाए तो EHang EH216-S फ्लाइंग टैक्सी की कीमत 2.39 मिलियन युआन (लगभग 2,75,84,933 रुपये) है। ग्लोबल स्तर पर खरीदारी 1 अप्रैल से शुरू होने वाली है और उनके लिए कीमत USD410,000 (लगभग 3,40,58,208 रुपये) होगी।

EHang की EH216-S ने 14 से ज्यादा देशों में 42 हजार से ज्यादा सफल टेस्ट फ्लाइट पूरी की हैं। खासतौर पर यह चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) से पायलटलेस eVTOL के लिए टाइप सर्टिफिकेट और स्टैंडर्ड एयरवर्थनेस सर्टिफिकेट पाने वाला दुनिया का पहला वाहन बन गया है, जिससे इसकी सिक्योरिटी और मजबूती का पता चलता है। Taobao पर EH216-S की लिस्टिंग अर्बन एयर मोबिलिटी सॉल्युशन के लिए बढ़ते बाजार में एंट्री करने के लिए EHang के फैसले प्रतीक है। 

EHang के फाउंडर, प्रेसिडेंट और सीईओ Hu Huazhi ने एयर सर्टिफिकेशन मिलने के बड़े प्रभाव पर जोर देते हुए EH216-S में भरोसा व्यक्त किया। इस उपलब्धि के चलते डिमांड में ग्रोथ हुई है और रेवेन्यू में बढ़ोतरी हो रही है, 2022 की समान अवधि की तुलना में चौथी तिमाही की आय 260.9% बढ़ गई है। EH216-S की टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं 100 किलोमीटर प्रति घंटा की क्रूजिंग स्पीड और 3,000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक जा सकती है। 30 किलोमीटर की रेंज और 25 मिनट की उड़ान समय के साथ, 120 मिनट के रिचार्ज समय के साथ, EH216-एस अर्बन पैसेंजर के लिए बेहतर एफिशिएंसी और कंफर्ट का वादा करता है।

EHang EH216-S एयर टैक्सी सर्विस और हवाई पर्यटन से लेकर एयरपोर्ट के शटल और क्रॉस-आईलैंड ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल की जाएगी। कंपनी ने कम ऊंचाई वाले इकोनॉमी इकोसिस्टम को ग्रोथ के लिए कई नगरपालिका सरकारों के साथ साझेदारी की है। Taobao पर फ्लाइंग टैक्सी के कमर्शियलाइजेशन ने बढ़ती हुई इंडस्ट्री के लिए चीन के विजन के साथ आसान अर्बन एयर मोबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत की है। कम ऊंचाई वाली इकोनॉमी की ग्रोथ को प्राथमिकता देने वाले लगभग 20 प्रांतों के साथ EHang EH216-S ट्रांसपोर्ट के भविष्य को नया आकार देने के लिए तैयार है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flying Taxi, Air Taxi, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »