PM Modi ने लॉन्च किया e-RUPI डिज़िटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, जानें कैसे करता है काम...

e-UPI के जरिए सरकार ही नहीं, बल्कि कोई सामान्य संस्था या संगठन भी लाभार्थी के इलाज, पढ़ाई या अन्य किसी काम के लिए मदद कर सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 20:18 IST
ख़ास बातें
  • e-RUPI डिज़िटल पेमेंट सिस्टम को PM Modi ने सोमवार को लॉन्च किया
  • लाभार्थियों को किसी खास मदद के लिए बैंक के जरिए जारी होता है वाउचर
  • इस वाउचर को उसी काम के लिए खास सेंटर पर किया जा सकता है रिडीम

e-RUPI सेवा के तहत सरकार या कोई संस्था लाभार्थी को किसी खास काम के लिए वाउचर जारी कर सकती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को डिज़िटल पेमेंट प्लेटफॉर्म e-RUPI को लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान शुरू किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा, 'आज देश डिज़िटल ट्रांजैक्शन को एक नया आयाम दे रहा है। e-RUPI से यह प्रक्रिया और आगे बढ़ेगी।' e-RUPI इलेक्ट्रॉनिक वाउचर है, जो लाभार्थियों को SMS या क्यूआर कोड के रूप में प्राप्त होगा और इसे बिना क्रेडिट या डेबिट कार्ड, मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के ही खास सेंटर्स पर रिडीम कराया जा सकता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में PM Modi ने कहा कि यह एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें पारदर्शी और आसान तरीके से लेन-देन संभव होगा। बता दें कि e-UPI के जरिए सरकार ही नहीं, बल्कि कोई सामान्य संस्था या संगठन भी लाभार्थी के इलाज, पढ़ाई या अन्य किसी काम के लिए मदद कर सकता है। इसके लिए लार्भाती को कैश के बजाय e-RUPI दे सकते हैं और e-RUPI यह सुनिश्चित करेगा कि लाभार्थी को मिला वाउचर (डिज़िटल धन) केवल उसी काम में लगे, जिसके लिए वो वाउचर दिया गया है। इसका उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यदि सरकार द्वारा किताबों के लिए पैसा भेजा गया है, तो e-RUPI सुनिश्चित करेगा कि किताबें ही खरीदी जाएं। यूनीफॉर्म के लिए भेजे गए पैसे उसी के उपयोग में खर्च हो और खाद के लिए भेजे गए पैसे उसी काम में खर्च किए जाए।
Advertisement

e-RUPI प्लेटफॉर्म को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने मिलकर लॉन्च किया है। इस सिस्टम को एनपीसीआई ने अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म के ऊपर बनाया है और सभी बैंक इसे जारी करेंगे। इसके तहत कोई भी कॉरपोरेट या सरकारी एजेंसी लाभार्थी या खास उद्देश्य के साथ भुगतान करेंगे। लाभार्थी की पहचान मोबाइल नंबर के जरिए होगी और सर्विस प्रोवाइडर को वाउचर जनरेट करने के लिए बैंक से संपर्क करना होगा। बैंक सेवा प्रदाता को वाउचर आवंटित करेगा, जिसके बाद इस वाउचर को लाभार्थी को जारी किया जाएगा। जैसा कि हमने बताया, लाभार्थी केवल उसी काम के लिए इस वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसके लिए यह वाउचर जारी किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया को दिखा रहा है कि टेक्नोलॉजी को ग्रहण करने में, उससे जुड़ने में देश किसी से पीछे नहीं है। Innovations की बात हो, सर्विस डिलीवरी में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो, भारत दुनिया के बड़े देशों के साथ मिलकर ग्लोबल लीडरशिप देने की क्षमता रखता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.