क्या है भारत का चिप वाला E-Passport और इसके लिए कैसे करें अप्लाई? यहां जानें सब कुछ

भारत सरकार ने चिप-इनेबल्ड ई-पासपोर्ट शुरू किया है। जानें कैसे काम करता है, कैसे अप्लाई करें और यह पुराने पासपोर्ट से कितना अलग है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 19:25 IST
ख़ास बातें
  • भारत में चिप-इनेबल्ड ई-पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू
  • RFID चिप से ट्रैवल डॉक्यूमेंट होगा और भी सुरक्षित
  • आवेदन प्रोसेस नियमित पासपोर्ट जैसा ही रहेगा

Photo Credit: Unsplash/ Global Residence Index

भारत सरकार ने Passport Seva Programme (PSP V2.0) के तहत ई-पासपोर्ट (E-Passport) सर्विस आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। नए सिस्टम का लक्ष्य पासपोर्ट प्रोसेस को ज्यादा तेज, सुरक्षित और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप बनाना है। अभी आपके पास जो नियमित पासपोर्ट है, वह उसकी एक्सपायरी तक पूरी तरह वैध रहेगा, लेकिन अब से कोई भी नया पासपोर्ट चिप-इनेबल्ड ई-पासपोर्ट के रूप में ही जारी किया जाएगा, चाहे आवेदन भारत में किया गया हो या विदेश में। यदि आप भी इसके बारे में पहली बार सुन रहे हैं, तो हम यहां आपको E-Passport की सभी जानकारी दे रहे हैं, जो आपके मन से हर तरह की दुविधा को निकाल देगा!

ई-पासपोर्ट क्या है?

विदेश मंत्रालय के मुताबिक ई-पासपोर्ट एक हाइब्रिड डॉक्यूमेंट है जिसमें सामान्य पेपर पासपोर्ट के साथ एक RFID चिप और एंटीना लगाया जाता है। यह चिप होल्डर की पहचान संबंधी अहम डिटेल्स को ICAO (International Civil Aviation Organization) स्टैंडर्ड के अनुसार सुरक्षित तरीके से स्टोर करती है। पासपोर्ट के डेटा पेज पर छपी जानकारी उसी रूप में चिप पर भी सेव होती है, जिससे वेरिफिकेशन तेज, सुरक्षित और छेड़छाड़-रोधी हो जाता है।

ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें?

अच्छी बात यह है कि ई-पासपोर्ट के लिए प्रोसेस बिल्कुल वही है जो अभी तक सामान्य पासपोर्ट के लिए होता था। स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया इस तरह है:

1. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले Passport Seva की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाएं और प्रोफाइल डिटेल्स भरें।

Advertisement

2. ऑनलाइन फॉर्म भरना

लॉगिन करने के बाद ई-पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और उपलब्ध पेमेंट ऑप्शंस से निर्धारित फीस का भुगतान करें।

Advertisement

3. अपॉइंटमेंट बुक करें

पेमेंट के बाद नजदीकी Passport Seva Kendra या Post Office Passport Seva Kendra में स्लॉट बुक करना होता है।

4. डॉक्यूमेंट्स + बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

अपॉइंटमेंट की तारीख वाले दिन सेंटर पर पहुंचकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट स्कैन और फोटो कैप्चर का प्रोसेस पूरा किया जाता है। इन्हीं बायोमेट्रिक डिटेल्स को आगे ई-पासपोर्ट की चिप में सुरक्षित रूप से एम्बेड किया जाता है।

Advertisement

5. प्रिंटिंग और डिलीवरी

डॉक्यूमेंट्स और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन क्लियर होने के बाद आपका ई-पासपोर्ट तैयार किया जाता है और पोस्ट की मदद से रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.