ई-कॉमर्स कंपनियां आज से शुरू कर सकती हैं हर इलाके में हर सामान की डिलिवरी

राज्य सरकार के दिशा-निर्देश आने से पहले ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2020 13:36 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स कंपनियों को अभी राज्य सरकारों के दिशा-निर्देश का इंतज़ार
  • अब तक केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में ही चालू थी होम डिलिवरी
  • 31 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन 4.0

ई-वाणिज्य कंपनियां सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार

COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लगे लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो चुका है। अब लॉकडाउन 4.0 सोमवार 18 मई से 31 मई तक लागू रहेगा। हालांकि, लॉकडाउन का यह नया चरण नए रूपरंग व दिशा-निर्देशों के साथ ज़ारी किया गया है, जिसमें कई राहतें शामिल हैं। इस लॉकडाउन में ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। दरअसल, अब-तक रेड ज़ोन में ऑनलाइन डिलीवरी बंद थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियां सोमवार यानी आज 18 मई से देश के अधिकतर इलाकों में अपनी पूरी सेवाएं फिर से चालू कर सकती हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को यह अधिकार दिया है कि वह अपने आंकलन के आधार पर निर्णय लें कि वह अपने राज्य में किन सेवाओं को शुरू करना चाहती हैं और किन सेवाओं को प्रतिबंधित करना चाहती हैं। तो ऐसे में अभी ई-कॉमर्स कंपनियों को राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों का इंतजार करना पड़ेगा।

आपको बता दें, लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो गया है, वहीं आज से शुरू हुए चौथे चरण के लॉकडाउन को भारत सरकार ने कई राहतों के साथ पेश किया है। गृह मंत्रालय ने 31 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के चौथे चरण में विशेष तौर पर प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां खोलने की इजाज़त दे दी है। सरकार ने इस लॉकडाउन में उन सभी गतिविधियों को भी अनुमति प्रदान कर दी है, जिन्हें अब-तक के लॉकडाउन में प्रतिबंधित किया गया था। इनमें ई-कॉमर्स वेबसाइट की डिलीवरी भी शामिल थी, जिसमें यह ई-कॉमर्स कंपनियां गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन इलाकों में ही कर सकती थीं। रेड ज़ोन इलाकों में गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी करना प्रतिबंधित था। लेकिन अब माना जा रहा है कि ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन के बाद रेड ज़ोन में भी ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी सेवाएं शुरू कर पाएंगी। खैर इस मामले में अभी राज्य सरकार के दिशा-निर्देश आने बाकि हैं।
Advertisement

राज्य सरकार के दिशा-निर्देश आने से पहले ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। इस मामले में Paytm Mall के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास मोठे ने कहा कि सरकार के इस कदम से कंपनी को रेड ज़ोन में पड़ने वाले अधिकतर बड़े शहरों के कई इलाकों में डिलीवरी करने में मदद मिलेगी। वहीं Snapdeal के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय के दिशानिर्देशों से देश के अधिकतर इलाकों में आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , E Commerce, Flipkart, Amazon, Paytm, Uber, Ola, Coronavirus Lockdown

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.