AI का कमाल! दुबई में दौड़ी बिना ड्राइवर की टैक्सी, 1 हजार से ज्यादा AI टैक्सी उतारने की तैयारी

टैक्सी चीनी कंपनी Baidu Apollo Go के तहत चलाई गई हैं जिनको दुबई की रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) द्वारा परमिट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Baidu Apollo Go की टैक्सियां अब बिना ड्राइवर यहां दौड़ेंगीं।
  • दुबई के प्रिंस शेख हमदान ने की बिना ड्राइवर वाली टैक्सी की सवारी।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), एडवांस सेंसर और सेल्फ डिसीजन सिस्टम से लैस।

दुबई में ड्राइवरलेस RT6 टैक्सियों की शुरुआत की गई है।

Photo Credit: X/Dubai Media Office

दुबई में बिना ड्राइवर वाली टैक्सी की शुरुआत हो चुकी है। ये टैक्सी चीनी कंपनी Baidu की Apollo Go के तहत चलाई गई हैं जिनको दुबई की रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) द्वारा परमिट दिया गया है। ये गाड़ियां बिना ड्राइवर के चलती हैं। इनमें AI सिस्टम लगा है और 40 से ज्यादा सेंसर्स लगे हैं। इन सभी सेंसरों की मदद से ये ट्रैफिक को समझती हैं और खुद से ऑपरेट होती हैं। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने स्वयं इस टैक्सी की सवारी कर इनका अनुभव दुनियाभर में सोशल मीडिया पर साझा किया है। आइए जानते हैं कैसे काम करती है यह ड्राइवरलेस तकनीक। 

दुबई में ड्राइवरलेस RT6 टैक्सियों की शुरुआत की गई है। Baidu Apollo Go की टैक्सियां अब बिना ड्राइवर यहां दौड़ेंगीं। फिलहाल ये टैक्सियां सीमित संख्या में चलाई जाएंगी और 2026 की पहली तिमाही में ये सर्विसेज आम जनता के लिए भी खोल दी जाएंगीं। दुबई के प्रिंस शेख हमदान ने बीते दिनों इस ड्राइवरेस टैक्सी की सवारी की। टैक्सी में बैठकर वे 'वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट' के प्रोग्राम में पहुंचे थे। डेमो के दौरान उनके सफर में कोई भी परेशानी नहीं आई और इस टेक्नोलॉजी ने बहुत बेहतरीन तरीके से काम किया। यह बताता है कि दुबई में आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट सिस्टम किस तरह से तकनीकी रूप से एडवांस होने वाला है। 

शेख हमदान ने अपनी राइड के दौरान कार के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के बारे में भी जानकारी दी। यह ऑपरेटिंग सिस्टम सेफ और स्मूद राइड के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), एडवांस सेंसर और स्वचालित निर्णय लेने की क्षमता का इस्तेमाल करता है। RT6 छठी पीढ़ी की ऑटोनॉमस टैक्सी है जिसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

RT6 ड्राइवरेस टैक्सी में 40 से अधिक सेंसर लगे हैं। इसमें हाई प्रीसीजन LiDAR सिस्टम लगा है। एडवांस कैमरे लगे हैं और मल्टी बैंड रडार का इस्तेमाल किया गया है। ये सेंसर कार को अपने आसपास के वातावरण को समझने में सक्षम बनाते हैं। ये कारें बहुत आसानी से बदलते यातायात की स्थिति के अनुसार बदलाव कर सकती हैं, और एक सुरक्षित राइड देती हैं। आने वाले दिनों में ऐसे 1000 से ज्यादा व्हीकल सड़कों पर देखने को मिल सकते हैं। 

इनके संचालन के लिए चीनी कंपनी Baidu Apollo Go ने देश के बाहर यानी दुबई में अपना पहला ऑपरेशन और कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। यह 2 हजार स्क्येअर मीटर में फैला है। इसमें इसका कारों का बेड़ा और कमांड सेंटर मौजूद है। साथ ट्रेनिंग रूम और मेंटेनेंस फैसिलिटी भी है। यहां कंपनी इनकी परफॉर्मेंस को मॉनिटर करती है। सॉफ्टवेयर अपडेट करती है और सेफ्टी टेस्ट के साथ-साथ निरीक्षण भी करती रहती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.