Xiaomi-बैक्ड Dreame ने लॉन्च किया X40 Ultra रोबोट वैक्यूम क्लीनर, Amazon सेल में Rs. 30 हजार की छूट पर खरीदने का मौका

Dreame X40 Ultra वैक्यूम क्लीनर में बाधा का पता लगाने के लिए एक इनबिल्ट आरजीबी कैमरा और 3D स्ट्रक्चर्ड लाइट तकनीक है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 21:13 IST
ख़ास बातें
  • Dreame X40 Ultra की भारत में कीमत 1,29,999 रुपये है
  • यह Amazon के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा
  • Great Indian Festival सेल में 99,999 रुपये में बेचा जाएगा

Photo Credit: Dreame

Dreame X40 Ultra को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया गया। रोबोट वैक्यूम क्लीनर मोपिंग फंक्शन से लैस है। Xiaomi-बैक्ड ब्रांड के नए फ्लैगशिप डिवाइस में 12,000Pa सक्शन पावर के साथ एक सेल्फ-क्लीनिंग मॉप और ऑटो-एम्प्टि सिस्टम है। नए रोबोट क्लीनर का शेप राउंड है और इसके टॉप पर एक उभरा हुआ हिस्सा है जिसमें लेजर-बेस्ड नेविगेशन सिस्टम है। इसमें AI और 3D स्ट्रक्चर्ड लाइट के साथ एक RGB कैमरा लगाया गया है। Dreame X40 Ultra में 6,400mAh की बैटरी है और इसे Dreamhome ऐप या पेयर किए गए वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करके रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है।
 

Dreame X40 Ultra price in India

Dreame X40 Ultra की भारत में कीमत 1,29,999 रुपये है और यह Amazon के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह एक साल की वारंटी के साथ आता है। रोबोट वैक्यूम और मॉप कॉम्बो अपकमिंग Great Indian Festival सेल के दौरान 99,999 रुपये के स्पेशल प्रोमोशनल प्राइस पर उपलब्ध होगा।
 

Dreame X40 Ultra Specifications, Features

Dreame X40 Ultra वैक्यूम क्लीनर में बाधा का पता लगाने के लिए एक इनबिल्ट आरजीबी कैमरा और 3D स्ट्रक्चर्ड लाइट तकनीक है। यह सफाई के लिए कमरे का चार-लेवल डिटेल्ड मैप बनाता है और जूते, केबल सहित 120 प्रकार के ऑब्जेक्ट की पहचान करने और उनसे बचने का दावा करता है। इसमें एक टर्बिडिटी सेंसर है जो यह सुनिश्चित करता है कि जरूरत पड़ने पर पोछे को दोबारा धोया जाए। वहीं, इसमें बाल, पालतू जानवर के बाल, धूल और कूड़े को हटाने के लिए एक एंटी-टेंगल ट्राईकट रबर ब्रश भी है। सेल्फ-क्लीनिंग मशीन 12,000Pa की सक्शन पावर के साथ आती है।

वैक्यूम क्लीनर में आपके घर को वैक्यूम करने और पोंछा लगाने के लिए डुअल रोटेटरी मॉप्स हैं। साइड ब्रश 10.5 mm तक उठ सकता है और दीवार के कोनों और घुमावदार फर्नीचर फुट्स तक पहुंच सकता है। रोबोट अपने मॉप को 4 cm तक बढ़ा सकता है। इसमें 3.2-लीटर वैक्यूम बैग है और मशीन को हर 75 दिनों के उपयोग में केवल एक बार खाली करने के लिए मार्केट किया गया है।
Advertisement

इसमें नो-गो जोन और वर्चुअल वॉल सेट कर सकते हैं। ऐप में एक नया कर्टेन जोन है जो पर्दों पर चिपके बिना उनकी सफाई करने में मदद करने का दावा करता है। Dreame X40 Ultra गूगल असिस्टेंट, अमेजन एलेक्सा और ऐप्पल सिरी को भी सपोर्ट करता है। इसका बेस स्टेशन अपने आप डस्ट बैग को खाली करता है, हॉट वाटर मॉप क्लीनिंग (70 डिग्री सेल्सियस), सेल्फ-क्लीनिंग वॉशबोर्ड, ऑटोमेटिक मॉप ड्राइंग और वाटर एंड क्लीनिंग सॉल्यूशन को फिर से भरने का काम संभालता है। साफ और इस्तेमाल किए गए पानी की टंकियों की क्षमता 4.5-लीटर है। सफाई के बाद रोटरी मॉप्स दो घंटे तक गर्म हवा से सुखाने की क्षमता रखता है। Dreame X40 Ultra में 6,400mAh की बैटरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.