Dreame ने भारत में लॉन्च किया Mova K10 Pro Wet & Dry Vacuum, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Dreame Mova K10 Pro की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon इंडिया पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 20:01 IST
ख़ास बातें
  • Dreame Mova K10 Pro की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है
  • यह Amazon इंडिया पर उपलब्ध होगा
  • फिलहाल यह केवल एक कलर ऑप्शन में आता है

Photo Credit: Dreame Technology

Dreame Technology ने भारत में अपना नया Mova K10 Pro Wet and Dry Vacuum लॉन्च किया है। यह वैक्यूम क्लीनर 120,000 RPM की मोटर के साथ आता है जो 15,000Pa तक की सक्शन पावर देता है। इसमें स्मार्ट डर्ट डिटेक्शन टेक्नोलॉजी, ट्विन स्क्रैपर सिस्टम और एज-टू-एज क्लीनिंग फीचर्स शामिल हैं। वजन केवल 3.8kg है और यह खुद को आगे खींचने वाला सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्शन भी देता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस सिंगल चार्ज में 200m² तक की सफाई कर सकता है।

Dreame Mova K10 Pro की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon इंडिया पर उपलब्ध होगा। फिलहाल यह केवल एक कलर ऑप्शन में आता है। वैक्यूम क्लीनर पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है और 165 से ज्यादा शहरों में पिकअप-ड्रॉप और ऑन-साइट सर्विस सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है। Dreame का कहना है कि इसने क्लीनिंग सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एक कस्टमर हेल्पलाइन भी शुरू की है, जो हफ्ते में 7 दिन उपलब्ध है। इसके जरिए यूजर सेटअप से लेकर रिपेयर तक की सहायता ले सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mova K10 Pro में 890ml का क्लीन वॉटर टैंक है जो बार-बार भरने की जरूरत को कम करता है। 7 x 2400mAh बैटरी पैक के साथ, यह ऑटो मोड में लगातार 30 मिनट तक सफाई करता है। मोटर 540 RPM की है और यह वैक्यूम न केवल गीली बल्कि सूखी गंदगी को भी हैंडल करता है। डिवाइस का स्क्रैपर सिस्टम बाल और गंदगी को अलग-अलग तरीके से क्लीन करता है और रबर स्क्रैपर पानी की बची-खुची नमी को भी हटाता है।

डिवाइस में 6mm तक के किनारों में सफाई करने की क्षमता है। इसका एर्गोनॉमिक हैंडल और फ्लेक्सिबल स्विवल डिजाइन इसे चलाने में आसान बनाते हैं। साथ ही, इसमें वॉयस प्रॉम्प्ट्स दिए गए हैं जो सफाई के दौरान यूजर को जरूरी जानकारी देते रहते हैं। LED डिस्प्ले बैटरी स्टेटस और क्लीनिंग मोड जैसी जानकारी दिखाता है।
Advertisement

इस मौके पर ड्रीम इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु शर्मा ने प्रेस रिलीज के जरिए बयान दिया कि (अनुवादित) "भारत में वेट क्लीनिंग घरेलू रखरखाव का एक अनिवार्य हिस्सा है, चाहे वह रोजाना फैले हुए दागों, जिद्दी दागों या पारंपरिक फ्लोर-क्लीनिंग की दिनचर्या से निपटना हो। ड्रीम टेक्नोलॉजी में, हम इस जरूरत को समझते हैं और मोवा K10 प्रो को आसानी से गीली और सूखी गंदगी दोनों को संभालने के लिए डिजाइन किया है।" उन्होंने आगे कहा, "इस इनोवेशन के साथ, हम एक बेहतर, अधिक कुशल समाधान प्रदान करके घर की सफाई को फिर से परिभाषित कर रहे हैं जो न्यूनतम प्रयास के साथ घरों को बेदाग रखता है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dreame, Dreame Mova K10 Pro Wet and Dry Vacuum
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.