Dreame F02: एक चार्ज में 90 दिन तक चलेगा यह इलेक्ट्रिक ब्रश, सफाई के लिए 3 मोड्स भी! जानें कीमत

Dreame F02 Sea Salt Blue, Moonrock White और Mint Green इन तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • इसमें हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक और स्वीपिंग वाइब्रेशन क्लीनिंग मोड्स हैं
  • 2000mAh बैटरी एक बार चार्ज होने पर लगभग 90 दिन तक चलने का दावा करती है
  • 45-डिग्री ब्रश हेड टिल्ट, डिस्प्ले और IPX7 डिजाइन इसे खास बनाते हैं

Dreame F02 की कीमत चीन में 299 युआन (लगभग 3,00 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Dreame

Dreame ने अपने पहले इलेक्ट्रिक टूथब्रश F02 के साथ पर्सनल केयर सेगमेंट में दस्तक दे दी है। यह ब्रश न सिर्फ स्मार्ट डिजाइन के साथ आया है, बल्कि इसमें हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक वाइब्रेशन, स्वीपिंग वाइब्रेशन क्लीनिंग मोड, 90 दिन की लंबी बैटरी लाइफ और स्मार्ट कलर डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। Dreame F02 में 45 डिग्री का स्पेशल टिल्ट वाला ब्रश हेड दिया गया है, जो दांतों व गम की सफाई को और बेहतर बनाता है, वहीं IPX7 वाटरप्रूफ डिजाइन और फूड ग्रेड शॉक-एब्सॉर्बिंग ब्रश हेड जैसी बातें इसे अपने सेगमेंट में खास बनाती हैं।

Dreame F02 की कीमत चीन में 299 युआन (लगभग 3,00 रुपये) रखी गई है और यह Sea Salt Blue, Moonrock White और Mint Green इन तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। कंपनी फिलहाल इस ब्रश की बिक्री अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रीटेल चैनल्स के जरिए कर रही है। चार्जर बॉक्स में दिया जाता है और हैंडल पर एक साल की वारंटी मिलने की बात कही गई है, हालांकि ब्रश हेड या एक्सेसरीज पर वारंटी नहीं है। Dreame ने इंटरनेशनल लॉन्च या भारत में उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

Dreame F02 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका ड्यूल क्लीनिंग सिस्टम है, जिसमें हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक वाइब्रेशन दांतों की सतह से दाग हटाने के लिए और स्वीपिंग वाइब्रेशन गम लाइन व प्लाक क्लीनिंग के लिए यूज होती है। ब्रश हेड को Bass ब्रशिंग टेक्नीक के हिसाब से 45-डिग्री पर डिजाइन किया गया है, ताकि यूजर को अधिक कुशल सफाई मिले। ब्रशिंग के वक्त बैटरी स्टेटस, मोड और टाइमिंग की जानकारी स्मार्ट कलर डिस्प्ले पर एक नजर में मिल जाती है। F02 में तीन ब्रशिंग मोड हैं, जिनमें Gentle, Whitening और Cleaning शामिल हैं, ताकि हर यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से एक्सपीरियंस पर्सनलाइज कर सके। टाइमर और 30 सेकंड का रिमाइंडर फीचर भी दिया गया है, जिससे हर एरिया पर बराबर ध्यान रहे।

ब्रश की बिल्ड क्वालिटी पर ध्यान दें तो इसमें रबर कोटेड, फूड ग्रेड शॉक-एब्सॉर्बिंग ब्रश हेड मिलता है, जो ब्रश करते वक्त हाथों को मिनिमम वाइब्रेशन फीडबैक देता है। ड्यूपॉन्ट ब्रिसल्स और नो-कॉपर प्रोसेस जैसे एलिमेंट्स, जंग या बैक्टीरिया ग्रोथ से बचाव करते हैं। F02 पूरी तरह IPX7 वाटरप्रूफ है, यानी इसे आप पानी में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन चार्जिंग पोर्ट को सूखा रखना जरूरी है। ब्रश में 2000mAh की बैटरी दी गई है, जो साधारण यूसेज में एक बार चार्ज करने पर करीब 90 दिन चल सकती है। चार्जिंग टाइम लगभग 5.5 घंटे का है और चार्जर बॉक्स में दिया गया है।
 

Dreame F02 की खासियत क्या है?

यह ब्रश हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक वाइब्रेशन और स्वीपिंग वाइब्रेशन क्लीनिंग मोड्स, 90 दिन की बैटरी लाइफ और स्मार्ट कलर डिस्प्ले के साथ आता है।

Dreame F02 की कीमत और कलर ऑप्शन क्या हैं?

चीन में इसकी कीमत 299 युआन (लगभग 3,600 रुपये) है और यह Sea Salt Blue, Moonrock White और Mint Green कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

क्या Dreame F02 वाटरप्रूफ है?

हां, टूथब्रश को IPX7 रेटिंग मिली है, यानी यह 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक बिना नुकसान के रह सकता है।

ब्रशिंग के लिए क्या-क्या मोड मिलते हैं?

इसमें Gentle (सोनिक वाइब्रेशन), Whitening (हाई-इंटेंसिटी स्वीप) और Cleaning (स्टैंडर्ड स्वीप) मोड्स मिलते हैं।

Dreame F02 को फुल चार्ज होने में कितना वक्त लगता है?

इसमें 2000mAh बैटरी है, जिसे USB केबल से करीब 5.5 घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है।

क्या Dreame F02 इलेक्ट्रिक ब्रश फिलहाल भारत में उपलब्ध है?

नहीं, अभी Dreame F02 केवल चीन में उपलब्ध है। इंटरनेशनल लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Dreame F02 की वारंटी की क्या शर्तें हैं?

हैंडल पर एक साल की वारंटी मिलती है, लेकिन ब्रश हेड और एक्सेसरीज को खोलने के बाद उन पर वारंटी लागू नहीं होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dreame F02, Dreame F02 Electric Brush, electric brush
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.