Domino's के भारतीय ग्राहकों की निजी जानकारी वाला बड़ा डेटाबेस चोरी, ऑनलाइन हो रही है बिक्री

एक सिक्योरिटी रिसर्चर का कहना है कि हैकर इस डेटा को 10 BTC के बदले बेच रहा था, जिसकी कीमत वर्तमान में लगभग 4.25 करोड़ रुपये या 5,69,000 डॉलर है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021 18:16 IST
ख़ास बातें
  • एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने किया Domino's India का डेटाबेस चोरी होने का दावा
  • निजी और वित्तिय जानकारी रखने वाले वाले 18 करोड़ ऑर्डर की डिटेल्स लीक
  • कंपनी ने लीक की बात को नाकारा, कहा हम संग्रहित नहीं करते वित्तिय जानकारी

Domino's ने ग्राहकों की वित्तय जानकारियों को संग्रहित न करने की बात कही है

Domino India के डेटा में सेंध (Data Breach) लगाई गई है और ग्राहकों के नाम, फोन नंबर और क्रेडिट कार्ड विवरण जैसी संवेदनशील जानकारियों को डार्क वेब पर बेचा जा रहा है। डेटा बेचने वाले व्यक्ति के अनुसार, इसमें पिज्ज़ा रिटेल चेन द्वारा प्राप्त लगभग 18 करोड़ ऑर्डर की जानकारियां शामिल है। कथित तौर पर, Domino's India के डेटा को पहले अप्रैल में चुराया गया था और इसमें न केवल ग्राहकों की जानकारियां शामिल थी, बल्कि कंपनी की आंतरिक फाइलें भी शामिल थीं, जिसमें कंपनी के 250 कर्मचारियों की जानकारियां शामिल थी। इस डेटाबेस का साइज़ 13TB था। हालांकि, इस जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

साइबरसिक्योरिटी फर्म Hudson Rock के सीटीओ एलोन गैल (Alon Gal) ने रविवार को डोमिनोज़ इंडिया ब्रीच के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हैकर इस डेटा को 10 BTC के बदले बेच रहा था, जिसकी कीमत वर्तमान में लगभग 4.25 करोड़ रुपये या 5,69,000 डॉलर है।

कथित तौर पर हैक की गई जानकारी में 10 लाख क्रेडिट कार्ड डिटेल शामिल होने का दावा किया गया है। यह भी कहा गया है कि 18 करोड़ ऑर्डर की जानकारियां चोरी हुई हैं, जिनमें ग्राहक के नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, पते और पेमेंट डिटेल्स शामिल थी। साइबर सिक्योरिटी कार्यकारी द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, इस डेटाबेस में Domino's India की आंतरिक फाइल्स भी शामिल हैं, जो 2015 और 2021 के बीच जनरेट हुई थी।

डार्क वेब पर पोस्ट किए गए मैसेज के अनुसार, हैकर की एक सर्च पोर्टल बनाने की योजना है, जो लीक हुए डेटा को खोजने में सक्षम होगा।
Advertisement

Domino's India के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को बताया है कि (अनुवादित) "Jubilant FoodWorks ने हाल ही में इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी घटना का अनुभव किया। किसी भी व्यक्ति की वित्तीय जानकारी से संबंधित कोई भी डेटा एक्सेस नहीं किया गया था और इस घटना का ऑपरेशन या बिजनेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पॉलिसी के तहत में हम अपने ग्राहकों के वित्तीय विवरण या क्रेडिट कार्ड को संग्रहीत नहीं करते हैं, इस प्रकार ऐसी किसी भी जानकारी से समझौता नहीं किया गया है।
Advertisement

हमारे विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच कर रही है और हमने इस घटना को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.