Dogecoin के निर्माता ने एलन मस्क की आलोचना की, फिर हटाया ट्वीट

जैक्सन पामर ने एलन मस्क को लेकर आलोचना भरा ट्वीट किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2021 11:29 IST
ख़ास बातें
  • जैक्सन पामर ने एलन मस्क पर साधा निशाना
  • मस्क के SNL Show के बाद डॉगकॉइन की कीमतों में आई थी गिरावट
  • पोस्ट करने के एक मिनट बाद पामर ने हटा दिया था ट्वीट

पामर ने अपने ट्विट में मस्क को ठग कह दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट को हटा दिया था

Dogecoin के सह रचनाकार जैक्सन पामर ने एलन मस्क की आलोचना की थी। एलन मस्क अक्सर इस मीम आधारित करंसी को ट्विटर पर सपोर्ट करते हुए देखे जाते हैं जिससे कि पिछले कुछ महीनों में इसकी कीमत में काफी उछाल देखा जा चुका है। पामर ने ट्विट किया कि टेस्ला के सीईओ एक आत्म-अवशोषित ठग हैं। साथ ही उन्होंने मस्क की सैटरडे नाइट लाइव (SNL) की उपस्थिति को चापलूसी करार दिया। इस टेक टाईकून ने डॉगकॉइन को (SNL) में “hustle” कह दिया था। जिसके बाद इसकी कीमत गिरना शुरू हो गई थी मगर बाद में स्थिर हो गई। हालांकि पामर ने कहा कि उन्होंने मस्क की आलोचना वाले ट्विट को एक मिनट के अंदर ही हटा दिया था।

मगर इतने समय में ट्विटर यूजर्स ने उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपने ही अर्थों के साथ बड़े पैमाने पर शेयर करना शुरू कर दिया। इसी के परिणाम स्वरूप सोशल मीडिया से दूर रहने वाले इस डॉगकॉइन (भारत में कीमत) रचनाकार की इस बात को तूल मिला।
 
 
 
कुछ दिन पहले मस्क ने टेस्ला के एक बयान में कहा था कि अब कंपनी बिटकॉइन से होने वाली पेमेंट को बंद करने जा रही है। इसका कारण उन्होंने बिटकॉइन के लिए जीवाश्म ईंधनों की बढ़ती खपत को बताया था। टेस्ला ने इस साल की शुरुआत में $1.5 बिलियन (लगभग 10,990 करोड़ रुपये) बिटकॉइन में निवेश किए थे।
Advertisement
इसके बाद मस्क का बयान आया कि वह चौथी सबसे बड़ी क्रिप्टो करंसी डॉगकॉइन के डेवलेपर्स से बात कर रहे हैं ताकि सिस्टम ट्रांजेक्शन एफिशिअन्सी को बेहतर बनाया जा सके।

यह एकदम से साफ नहीं हो पाया कि क्या पामर की वह प्रतिक्रिया उस ट्वीट के जवाब में थी जब उन्होंने डॉगकॉइन में विश्वास जताया था और कहा था कि वह फॉसिल फ्यूल के बढ़ते प्रयोग का समर्थन नहीं करते।

Advertisement
वहीं डॉगकॉइन के दूसरे रचनाकार बिली मार्कस, जो ट्विटर पर Shibetoshi Nakamoto यूजर नाम के साथ पोस्ट करते हैं, ने मस्क के ट्विट का जवाब एक रोते हुए इमोजी चेहरे से रिएक्ट करके दिया था।

वहीं एक यूजर ने फिर पूछा कि क्या उन्होंने और पामर ने ये मीम करंसी बनाते समय इसकी ऊर्जा खपत को ध्यान में रखा था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि डॉगकॉइन को मात्र दो घंटे में बनाया गया था और उन्होंने इसके बार में कुछ नहीं सोचा था।

मार्कस और पामर दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जिन्होंने 2013 में डॉगकॉइन बनाया था। इस डिजिटल संपत्ति का सफल होना कभी नहीं सोचा गया था और काफी लम्बे समय तक इसे मजाक की तरह ट्रेड किया जाता रहा था।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dogecoin, Dogecoin cryptocurrency

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  5. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  6. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  7. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  8. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  9. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  10. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.