बर्बरता की हद हुई पार, कुत्ते को लटका कर जान से मारने का वीडियो वायरल, तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस का कहना है की वीडियो छह महीने पुराना है, वीडियो में दिख रहे लोगों को पूछताछ और गिरफ्तारी के लिए तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 19:59 IST
ख़ास बातें
  • घटना गाजियाबाद में लोनी के पास ट्रॉनिका सिटी के इलाइचीपुर इलाके की है
  • कुत्ता पालतू था और बिमार बताया गया था
  • वीडियो में दो लोग कुत्ते को जंजीर से लटका कर मारते दिखाई दे रहे हैं
जानवरों के साथ बर्बरता की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है। लगभग छह महीने पहले का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग एक कुत्ते को जान से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोग वीडियो में दिख रहे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलने की मांग कर रहे हैं। करें भी क्यों न, वीडियो में कुत्ते को जिस बेरहमी से मारा गया है, शायद आपका भी खून खौल जाए।

दरअसल गाजियाबाद में लोनी के पास ट्रॉनिका सिटी के इलाइचीपुर इलाके में कुछ लोगों ने एक कुत्ते को बेरहमी से मार दिया। यूं तो यह घटना कुछ महीनों पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। वीडियो में दो लोग कुत्ते को जंजीर से लटका कर मारते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति इस बर्बरता को बगल में खड़ा देखता नजर आ रहा है।

पुलिस का कहना है की वीडियो छह महीने पुराना है, वीडियो में दिख रहे लोगों को पूछताछ और गिरफ्तारी के लिए तलाशा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में जो पालतू कुत्ता नजर आ रहा है, वो बीमार था और इसलिए कुत्ते के मालिक ने उसे मार दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा, “घटना लगभग छह महीने पहले ट्रोनिका सिटी इलाके में हुई थी। जाहिर तौर पर कुत्ते के मालिक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जानवर बीमार था। हम पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।”
 

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, (अनुवादित) "ये वीडियो गाज़ियाबाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देख मन बहुत उदास है। हर दिन पशुओं के साथ बर्बरता बढ़ती जा रही है। इंसान मानवता खोता जा रहा है। देश में बेज़ुबानों की रक्षा के लिए भी सख़्त क़ानून बनाने की ज़रूरत है। इन दरिंदों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dogs, Dogs Death
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  3. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  6. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  7. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  8. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  9. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  10. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.