DJI ने लॉन्च किया Neo 2 ड्रोन, 12MP कैमरा के साथ 4K 100fps रिकॉर्डिंग और एडवांस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स

DJI ने बाजार में नया ड्रोन DJI Neo 2 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 11:43 IST
ख़ास बातें
  • DJI Neo 2 Drone में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • DJI Neo 2 Drone की कीमत 239 यूरो (लगभग 24,692 रुपये) है।
  • DJI Neo 2 Drone में 49GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है।

DJI Neo 2 Drone में 12 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: DJI

DJI ने बाजार में नया ड्रोन DJI Neo 2 लॉन्च कर दिया है। यह एक 151 ग्राम वजन का कॉम्पैक्ट ड्रोन है, जिससे इसे यूजर्स के लिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान है। यह कंपनी का अब तक का सबसे लाइट ड्रोन है जिसमें ऑम्निडायरेक्शनल ऑब्स्टेकल सेंसिंग है। यह नए जेस्चर कंट्रोल, अपग्रेडेड एक्टिवट्रैक और डेली की फास्ट शूटिंग के लिए एक सेल्फीशॉट मोड से लैस है। आइए DJI Neo 2 Drone के बारे में विस्तार से जानते हैं।

DJI Neo 2 Drone Price

कीमत की बात करें तो DJI Neo 2 Drone की कीमत 239 यूरो (लगभग 24,692 रुपये) है। वहीं फ्लाई मोर कॉम्बो (ड्रोन ओनली) की कीमत 329 यूरो (लगभग 33,991 रुपये) वहीं फुल फ्लाई मोर कॉम्बो की कीमत 399 यूरो (लगभग 41,223 रुपये) और मोशन फ्लाई मोर कॉम्बो की कीमत 579 यूरो (लगभग 59,814 रुपये) है।

Advertisement

DJI Neo 2 Drone Specifications

DJI Neo 2 Drone में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का 1/2 इंच CMOS सेंसर और एक नया 2 एक्सिस जिम्बल है जो फुटेज को स्टेबल रखने में मदद करता है। यह स्लो मोशन के लिए 100 fps तक 4K वीडियो शूट करता है और 2.7K वर्टिकल क्लिप रिकॉर्ड कर सकता है। यह ड्रोन FPV सेटअप के लिए DJI के मोशन कंट्रोलर और गॉगल्स के साथ भी काम करता है। एक्टिवट्रैक और सेल्फीशॉट के साथ ड्रोन अपने आप सब्जेक्ट को फ्रेम कर सकता है। यह खुले स्पेस पर 12 मीटर प्रति सेकंड तक की स्पीड से ट्रैक कर सकता है और डायगोनल समेत 8 दिशाओं में मूवमेंट कर सकता है।

इस ड्रोन में कैमरे के साइड में एक छोटा सी डिस्प्ले है जो करंट शूटिंग मोड दिखाती है। ड्रोन को यूजर्स की हथेली की ओर करके और टेक-ऑफ बटन प्रेस करके उड़ा सकते हैं। फ्लाइ पूरी होने के बाद रिटर्न टू पाम फीचर ड्रोन को यूजर्स के हाथ की ओर वापस ले जाता है, जिससे बिना ज्यादा मेहनत के सुरक्षित तरीके से लैंड हो सकता है। इसमें जेस्चर कंट्रोल भी दिया गया है। इसके जरिए हथेली ऊपर उठाकर यूजर्स ड्रोन को बाएं और दाएं घुमा सकते हैं या हाइट एडजेस्ट कर सकते हैं। दोनों हथेलियों का उपयोग करने पर यह हाथों की स्पीड के अनुसार पास या दूर जा सकता है। कैमरे के एंगल को बिना रिमोट के भी एडजेस्ट किया जा सकता है। Neo 2 स्मार्टफोन या ब्लूटूथ हेडफोन के जरिए वॉइस कमांड को सुनता है। वहीं लंबी दूरी के लिए इसे 10 किमी तक के वीडियो ट्रांसमिशन के लिए DJI RC N3 कंट्रोलर से जोड़ सकते हैं।

Advertisement

डॉली जूम, क्विकशॉट्स और मास्टरशॉट्स आसान सोशल फ्रेंडली वीडियो के लिए ड्रोनी, सर्कल, रॉकेट, स्पॉटलाइट, हेलिक्स और बूमरैंग जैसे प्रीसेट के साथ वापस आते हैं। Neo 2 में बाधाओं का पता लगाने के लिए ओमनी डायरेक्शन्ल मोनोकुलर विजन, फॉरवर्ड LiDAR और डाउनवर्ड इन्फ्रारेड सेंसर शामिल हैं। इसमें दिए गए बिल्ट-इन प्रोपेलर गार्ड अतिरिक्त सिक्योरिटी प्रदान करते हैं। यह ड्रोन लेवल 5 वाइंड रेसिस्टेंस प्रदान करता है। इसे चार्ज करके 19 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। इस ड्रोन में 49GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है। फुटेज को वाई-फाई के जरिए 80MB प्रति सेकंड की स्पीड से DJI Fly ऐप में ट्रांसफर किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.