Dhanteras 2023: धनतेरस पर गोल्ड खरीदें, यहां से सिर्फ 5 रुपये में मिल रहा शुद्ध सोना

डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm आपको ऑनलाइन सोना खरीदने की सुविधा प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 17:24 IST
ख़ास बातें
  • हिंदू धर्म में धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
  • Paytm पर महज 1 रुपये तक के बजट में भी गोल्ड खरीद सकते हैं।
  • Paytm आपको ऑनलाइन सोना खरीदने की सुविधा प्रदान कर रही है।

Photo Credit: Unsplash

धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर अगर सोना या चांदी खरीदने का मन है और बजट नहीं है तो क्या करें? आप अगर किसी सुनार की दुकान पर जाएंगे तो 10-15 हजार से कम में बात नहीं बनेगी। मगर हम आपको सस्ते में सोना खरीदने का आसान तरीका बता रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के इस दौर में आप सोना भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप महज 1 रुपये तक के बजट में भी गोल्ड खरीद सकते हैं। आएइ Paytm पर सोना कैसे खरीदा जाए।

हिंदू धर्म में दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। हर साल सोने की बिक्री इस समय सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm आपको ऑनलाइन सोना खरीदने की सुविधा प्रदान कर रही है। Paytm ऐप से ऑनलाइन सोना खरीदने के लिए आपको सबसे पहले सर्च बार में जाना होगा और वहां गोल्ड टाइप करना होगा। उसके बाद Paytm Gold का ऑप्शन खुल जाएगा। यहां पर आप 5 रुपये का भी गोल्ड खरीद सकते हैं।
Advertisement

अगर मान लीजिए कि आप 5 रुपये का गोल्ड खरीदते हैं तो उसके साथ आपको 5 रुपये और 3 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। जैसे खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत प्रति ग्राम 6210.66 रुपये है तो उसमें ऐसे में आपको 5 रुपये में 0.0008 ग्राम सोना मिलेगा। इसके लिए आपको कुल 5.16 रुपये का भुगतान करना होगा।

जब आप यहां से गोल्ड खरीदते हैं तो उसके बाद उसे सुरक्षित जगह पर रख दिया जाता है। जिससे आपका सोना 100 प्रतिशत सुरक्षित रहता है। इसके अलावा पेटीएम सोने की खरीद के बाद कोई अन्य चार्ज जैसे स्टोरेज फीस या इंश्योरेंस आदि का चार्ज नहीं लगाता है। इसके अलावा आप सोना खरीदने के बाद अपने घर पर डिलीवरी भी पा सकते हैं। अगर आप पेटीएम से सोना खरीदना चाहते हैं तो आप सबसे पहले आसानी से Paytm पर अपना अकाउंट बना सकते हैं और सोने की खरीदारी कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dhanteras, Paytm, Paytm Gold, How to Buy Online Gold

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.