दिल्ली के ट्रैफिक सिग्नल होंगे डिजिटल, स्पीड लिमिट और इलेक्ट्रॉनिक संकेत देने वाली डिस्प्ले आएगी नजर

उन्होंने कहा कि हाईवे पर लेन एनफोर्समेंट अभ्यास काफी अधिक जरूरी और महत्वपूर्ण था, जहां देर रात और सुबह के समय ट्रकों को मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 10:53 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल में जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक साइन शामिल होंगे।
  • राजधानी में एनफोर्समेंट और चालान को कम से कम मैनुअल करने के लिए कहा।
  • हाईवे पर लेन एनफोर्समेंट अभ्यास काफी अधिक जरूरी और महत्वपूर्ण था।
दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल में जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक साइन शामिल होंगे जो ठीक और सटीक ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए टाइमर डिस्प्ले के साथ स्पीड लिमिट की जानकारी देंगे। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को ऑफिसर्स को शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल पर इन डिवाइस को इंस्टॉल करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से देश की राजधानी में एनफोर्समेंट और चालान को कम से कम मैनुअल करने के लिए कहा। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, सक्सेना ने शहर में ट्रैफिक मैनजमेंट को रिव्यू के लिए एक मीटिंग के दौरान ये गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को हैवी मोटर व्हीकल (HMV) द्वारा लेन नियम को सख्ती से लागू करने के लिए भी कहा। मीटिंग में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के साथ अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।

राज निवास एलजी के सचिवालय ने गुरुवार को एक स्टेटमेंट में कहा कि "एल-जी ने शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल को टाइमर डिस्प्ले करने के लिए कहा और निर्देश दिया कि स्पीड लिमिट को दिखाने वाले इलेक्ट्रॉनिक साइनेज को पूरे शहर में बढ़ाया और इंस्टॉल किया जाए। उन्होंने खास तौर पर एचएमवी द्वारा लेन अनुशासन को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया, जो कि सभी परिस्थितियों में सबसे बाहरी बाईं लेन में रहें।" 

उन्होंने कहा कि हाईवे पर लेन एनफोर्समेंट अभ्यास काफी अधिक जरूरी और महत्वपूर्ण था, जहां देर रात और सुबह के समय ट्रकों को मंजूरी दी गई थी। स्टेटमेंट में कहा गया कि "इस मामले में पुलिस को बस स्टॉप पर ऑटो और ई-रिक्शा द्वारा भीड़भाड़ की समस्या का समाधान करने के लिए भी कहा गया है।" दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू किए जा रहे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का जायजा लेते हुए सक्सेना ने शहर में अगले साल होने वाले जी-20 सम्मिट के साथ इसे समय पर पूरा करने के लिए कहा है।
Advertisement

PWD, MCD और NDMC समेत शहर में कई सड़क स्वामित्व एजेंसियों के पास पहले से मौजूद सड़क इंजीनियरिंग प्रस्तावों के मुद्दों के संबंध में एलजी ने मामलों को जल्द से जल्द हल करने के लिए हस्तक्षेप का भरोसा दिया। मीटिंग में उन्होंने एनफोर्समेंट और चालान को कम से कम मैनुअल करने को लेकर शहर में निर्बाध ट्रैफिक फ्लो के फायदों को भी बताया। स्टेटमेंट में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया कि ट्रैफिक प्वाइंट पर कर्मियों की तैनाती यात्रियों और नागरिकों के लिए सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि एक दिन में एक खास प्वाइंट पर कौन से विशेष ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.