1 अप्रैल से ओवरएज वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में सरकार ने लगाई पाबंदी

वैध प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUC) के बिना चल रहे व्हीकल भी होंगे निगरानी में।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2025 14:08 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में ओवरएज पेट्रोल और डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।
  • 1 अप्रैल से दिल्ली सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने जा रही है।
  • पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण निगरानी के लिए खास डिवाइसेज भी लगाए जा रहे हैं।

1 अप्रैल से दिल्ली में ओवरएज पेट्रोल और डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।

Photo Credit: Unsplash

दिल्ली वाले 1 अप्रैल से पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए निकलें तो नए नियम जानकर ही निकलें, वरना ऐसा न हो कि आपका व्हीकल ही जब्त हो जाए! दिल्ली में 1 अप्रैल से ओवरएज पेट्रोल और डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सरकार ने नये नियम की घोषणा कर दी है। यानी ओवरएज पेट्रोल और डीजल वाहनों के लिए ईंधन भरवाने पर प्रतिबंध लगने जा रहा है जो आने वाली 1 तारीख से लागू हो जाएगा। आइए विस्तार से बताते हैं नए नियम। 

1 अप्रैल से दिल्ली में ओवरएज पेट्रोल और डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। इसके साथ ही शहर के 80% से अधिक पेट्रोल पंप अब ऐसे डिवाइसेज से लैस होंगे जो डी-रजिस्टर्ड हो चुके वाहनों की पहचान खुद ही कर लेंगे। NDTV के अनुसार, इसके लिए पेट्रोल पंप पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ओवरएज व्हीकल और वैध प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUC) के बिना चल रहे व्हीकल भी पहचान लेंगे। 
Advertisement

ऐसे में वाहन चालक अपने वैध प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट का भी खास ध्यान रखें। अगर इन नियमों के विरुद्ध कोई व्हीकल पेट्रोल डीजल भरवाने आता है तो कैमरा सिस्टम उसे पहचान लेगा और पेट्रोल पंप कर्मी फ्यूल देने से मना कर सकते हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के अनुसार, पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण निगरानी के लिए खास डिवाइसेज भी लगाए जा रहे हैं।  

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने निर्देश जारी किए हुए हैं। इन निर्देशों  के अनुसार, ओवरएज व्हीकल अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे। पंजीकरण के बाद 10 साल से सड़क पर चल रहे डीजल वाहन और 15 साल से चल रहे पेट्रोल व्हीकल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के डेटाबेस से अपने आप ही डी रजिस्टर्ड हो जाते हैं। अगर पुराने वाहन सार्वजनिक स्थानों या सड़क पर खड़े पाए जाते हैं, तो परिवहन विभाग उन्हें जब्त कर लेता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.