दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर अब मिलेगी मुफ्त हाई-स्पीड Wi-fi इंटरनेट सर्विस!

दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई इंटरनेट सर्विस रविवार को शुरू कर दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 21:01 IST
ख़ास बातें
  • सर्विस फेस्टिवल सीजन में शुरू की गई है जिसमें 37 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
  • इसका लाभ लेने के लिए OUI DMRC FREE WI-FI नेटवर्क पर लॉग-इन करना होगा।
  • ब्लू लाइन पर OUI DMRC फ्री वाई-फाई कनेक्टिविटी पहले से ही मौजूद है।

येलो लाइन के 37 स्टेशनों पर 330 से अधिक एक्सेस प्वाइंट बनाए गए हैं जहां से इंटरनेट सुविधा मिल रही है।

दिल्ली मेट्रो के यात्री अब इसकी येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई का इस्तेमाल करके इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। डीएमआरसी ने रविवार को यह सुविधा शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन एक टेक्नोलॉजी कंसोर्टियम के साथ मिलकर मेट्रो ट्रेनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अलावा) के अंदर भी इस सुविधा को शुरू करने पर काम कर रहा है।

जनवरी 2020 में, इस अर्बन ट्रांसपोर्टर ने नई दिल्ली और द्वारका सेक्टर 21 स्टेशनों को जोड़ने वाली एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेन के डिब्बों के अंदर एक हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा शुरू की थी।
यह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी देश में इस तरह की पहली सुविधा थी।

अपने यात्रियों के लिए ट्रेवल एक्सपीरियंस को लगातार बढ़ाने के अपने प्रयासों में दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन या लाइन -2 के सभी मेट्रो स्टेशनों पर समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई सर्विस सफलतापूर्वक शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि नेटवर्क के अन्य कॉरिडोर के स्टेशनों तक इस सुविधा का विस्तार करने का काम चल रहा है।
Advertisement

DMRC ने कहा कि येलो लाइन पर यह हाई स्पीड सर्विस दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ दिल्ली कैम्पस से आने-जाने वाले छात्रों के लिए एक  वरदान साबित होगी।
यह सर्विस फेस्टिवल सीजन में इस लाइन पर शुरू की गई है जिसमें 37 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इस लाइन पर शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले हिस्सों में से एक के अंदर से ज्यादातर यह अंडरग्राउंड चलती है। यह बाहरी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली से मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली को कवर करती है और अंत में गुड़गांव पहुंचती है, अधिकारियों ने कहा।
Advertisement

डीएमआरसी ने कहा कि इन 37 स्टेशनों पर 330 से अधिक एक्सेस प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि यात्रियों को बिना किसी परेशानी के इंटरनेट की सुविधा मिल सके।
 

How to access Wi-Fi facility at Delhi Metro Yellow Line stations

येलो लाइन स्टेशनों पर हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए एक यात्री को OUI DMRC FREE WI-FI नेटवर्क पर लॉग ऑन करना होगा।
Advertisement
उसके बाद, उसे फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी और SMS के जरिए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। लॉग-इन सफल होने के बाद, यात्री मुफ्त वाई-फाई सर्विस का आनंद ले सकता है।
यात्री नेटवर्क में लॉग इन करने के बाद सभी स्टैंडर्ड इंटरनेट एप्लिकेशन जैसे ई-मेल, Facebook, YouTube, Google search, WhatsApp, वीडियो और ऑडियो कॉल आदि का आनंद ले सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो नेटवर्क की ब्लू लाइन के सभी स्टेशनों पर OUI DMRC फ्री हाई-स्पीड वाई-फाई कनेक्टिविटी पहले से ही उपलब्ध है।
Advertisement

ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) में 50 मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें 400 से अधिक एक्सेस पॉइंट डीएमआरसी द्वारा रखे गए हैं, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 50 से अधिक एक्सेस पॉइंट बनाए गए हैं। 
डीएमआरसी ने कहा कि यह मुफ्त वाई-फाई सेवा M/S Techno Sat Comm के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम द्वारा मुहैया करवाई जा रही है।
इन सभी लाइनों पर मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सर्विस का लाभ लेने कोई समस्या आती है तो यात्री हेल्पलाइन - 9541693693 पर संपर्क कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Delhi metro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.