दिल्ली के सरोजनी नगर, लाजपत नगर वाली वाली शॉपिंग अब 'Delhi Bazaar' ई-पोर्टल पर!

सरकार ने घोषणा की है कि ये ई-पोर्टल इस साल दिसंबर में लाइव होगा और शुरुआत में इसमें 10,000 विक्रेता मौजूद होंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2022 19:11 IST
ख़ास बातें
  • ये ई-पोर्टल इस साल दिसंबर में लाइव होगा
  • शुरुआत में इसमें 10,000 विक्रेता मौजूद होंगे
  • छह महीने के भीतर दिल्ली के 1 लाख से अधिक दुकानों को इससे जोड़ा जाएगा

ई-पोर्टल इस साल दिसंबर में लाइव होगा और शुरुआत में इसमें 10,000 विक्रेता मौजूद होंगे

दिल्ली सरकार की बिल्कुल नई और महत्वाकांक्षी योजना "Dehi Bazaar" ई-पोर्टल दिसंबर में लाइव हो जाएगा। यह ई-पोर्टल दिल्ली समेत दुनियाभर में शॉपिंग के शौकीनों को खूब रास आने वाला है। इस ई-पोर्टल के जरिए लोग शहर के विभिन्न बाजारों में मिलने वाले सामानों को घर बैठे खरीद सकेंगे, जिसका सीधा मतलब यह भी है कि "दिल्ली बाजार" ई-पोर्टल राजधानी के लाखों व्यापारीयों और दुकानदारों को अपना सामना पूरी दुनिया में बेचने का मौका देगा। दिल्ली बाजार के जरिए अरविंद केजरीवाल सरकार का लक्ष्य दिल्ली के बाजारों को एक "अत्याधुनिक" डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया कराना है।

NDTV के अनुसार, सरकार ने घोषणा की है कि ये ई-पोर्टल इस साल दिसंबर में लाइव होगा और शुरुआत में इसमें 10,000 विक्रेता मौजूद होंगे। इसके छह महीने के भीतर दिल्ली के एक लाख से अधिक दुकानों को ई-पोर्टल से जोड़ा जाएगा। सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस पोर्टल में अपना सामान बेचना शुरू करने के लिए शून्य लागल आएगी और खरीदारों के लिए इस ई-पोर्टल पर सामान अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म की तुलना में अधिक सस्ते होंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए दिल्ली सचिवालय में एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता भी की, जहां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के संवाद और विकास आयोग (DDCD) की उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह भी मौजूद थीं। सीएम के अनुसार दिल्ली के बाजार आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया में जाने जाएंगे। दिसंबर 2022 तक दिल्ली में 10,000 दुकानों के स्टोर फ्रंट के साथ 'दिल्ली बाजार' लॉन्च किया जाएगा। दिल्ली सरकार पहले चरण में एक लाख विक्रेताओं को पोर्टल से जोड़ेगी। इन दुकानदारों को मार्केट एसोसिएशन द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।

बयान में कहा गया, "दिल्ली बाजार के संचालन के सभी पहलुओं की निगरानी के लिए एक एजेंसी नियुक्त की जाएगी. देश में यह पहली बार होगा जब दिल्ली के बाजार कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। आगे जोड़ा गया कि दिल्ली बाजार वर्चुअल मार्केट टूर भी शुरू करेगा। जिसमें ग्राहक बाजार की सड़कों और दुकानों को देख सकेंगे। ऐसे करने से वे खरीदारी और यात्रा कार्यक्रम की योजना आसान से बना सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.