दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स

AC ओवरहीटिंग क्यों होती है? जानें एयर कंडीशनर में आग लगने या खराबी के कारण, चेतावनी संकेत और बचाव के जरूरी तरीके।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2026 16:52 IST
ख़ास बातें
  • जलने की गंध, धुआं और बार-बार ट्रिपिंग खतरे के संकेत हो सकते हैं
  • खराब वायरिंग, गैस लीकेज और वोल्टेज फ्लक्चुएशन ओवरहीटिंग की वजह
  • नियमित सर्विसिंग और सही इंस्टॉलेशन से जोखिम काफी हद तक घटाया जा सकता है

Representative Image

Photo Credit: Pexels/ Debarshi Mukherjee

दिल्ली में हाल ही में एयर कंडीशनर (AC) से जुड़ी एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें आग लगने के बाद कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हालांकि ऐसी घटनाओं की असली वजह जांच के बाद ही सामने आती है, लेकिन गर्मियों में AC से जुड़ी आग और ओवरहीटिंग की घटनाएं अक्सर बढ़ जाती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर मामलों में खराब वायरिंग, शॉर्ट-सर्किट, ओवरलोडिंग या लंबे समय तक नजरअंदाज की गई तकनीकी खराबियां इसकी वजह बनती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि AC ओवरहीट क्यों होता है, इसके शुरुआती संकेत क्या हैं और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

AC में ओवरहीटिंग क्यों होती है?

गर्मियों में बाहरी तापमान काफी ज्यादा होने के कारण AC सिस्टम को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अगर यूनिट की सर्विसिंग समय पर नहीं हुई हो या एयरफ्लो बाधित हो जाए, तो कम्प्रेसर और अन्य इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

इसके अलावा खराब वायरिंग, ढीले कनेक्शन, खराब कैपेसिटर, वोल्टेज में बार-बार उतार-चढ़ाव और गंदे एयर फिल्टर भी ओवरहीटिंग की वजह बन सकते हैं। कई बार आउटडोर यूनिट के आसपास पर्याप्त जगह नहीं होने पर भी गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और सिस्टम का तापमान बढ़ने लगता है।

कौन-से संकेत बताते हैं कि AC में समस्या हो सकती है?

ओवरहीटिंग होने से पहले AC कई चेतावनी संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Advertisement
  • AC से जलने जैसी गंध आना
  • यूनिट के पास धुआं या स्पार्क दिखाई देना
  • बार-बार MCB ट्रिप होना
  • AC का अचानक बंद हो जाना
  • असामान्य आवाजें या वाइब्रेशन
  • कूलिंग का कम हो जाना
  • आउटडोर यूनिट का जरूरत से ज्यादा गर्म महसूस होना

अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखाई दे, तो AC को तुरंत बंद करके अधिकृत तकनीशियन से जांच करवानी चाहिए।

रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज भी बन सकता है कारण

अगर AC की रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने लगे, तो कूलिंग क्षमता कम हो जाती है। इसके बाद सिस्टम को निर्धारित तापमान तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कम्प्रेसर पर दबाव बढ़ सकता है।

Advertisement

एक्सपर्ट्स के अनुसार हिसिंग जैसी आवाज, वेंट से गर्म हवा आना, एयरफ्लो कम होना या कॉइल्स पर जरूरत से ज्यादा बर्फ जमना गैस लीकेज के संकेत हो सकते हैं।

AC में आग लगने से बचने के लिए क्या करें?

AC को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रखरखाव सबसे जरूरी है।

Advertisement
  • साल में कम से कम एक या दो बार सर्विसिंग करवाएं
  • एयर फिल्टर की नियमित सफाई करें
  • आउटडोर यूनिट के आसपास पर्याप्त खुली जगह रखें
  • खराब या पुरानी वायरिंग को समय पर बदलें
  • MCB और फ्यूज की स्थिति की जांच करवाते रहें
  • भले ही कंपनी स्टेबलाइजर फ्री फंक्शन का दावा करें, आप अपनी तरफ से सर्ज प्रोटेक्टर या स्टेबलाइजर का यूज करें
  • AC से जलने की गंध या असामान्य आवाज आने पर तुरंत बंद कर दें
  • इंस्टॉलेशन और रिपेयरिंग केवल प्रोफेक्शनल टेक्नीशियन से करवाएं

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.