Darwin ने भारत में लॉन्च किए 120km तक रेंज वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत Rs 68 हजार से शुरू

भारत में Darwin इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की टक्कर Hero Electric, Ola S1, Ather 450 जैसे स्कूटर्स से होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Darwin की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री
  • Darwin 5, Darwin 7 और Darwin 14 को भारत में किया लॉन्च
  • 120 किलोमीटर तक की रेंज से हैं लैस

Darwin इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की भारत में कीमत 68,000 रुपये से शुरू है

Darwin Platform Group of Companies (DPGC) ने भारत में एक साथ तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मॉडल्स (electric scooters in India) लॉन्च कर भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री मारी है। पिछले कुछ समय से इस मार्केट में मांग तेज़ी से बढ़ रही है और हम देश में एक के बाद एक नई कंपनियों को एंट्री लेते देख रहे हैं। अब, Darwin EVAT भी अपने बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर (Budget electric scooters in India) के साथ गर्मी बढ़ाने के लिए तैयार है।  Darwin 5, Darwin 7 और Darwin 14 के नाम से लॉन्च तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कुछ छोटे बदलावों के साथ एक-दूसरे के लगभग एक समान हैं। आइए इनकी कीमत और इसमें शामिल खासियतों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

Darwin EVAT इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के Darwin 5 वेरियंट की भारत में कीमत 68,000 रुपये रखी गई है। वहीं, D7 वेरिएंट की कीमत 73000 रुपये और D14 की कीमत 77,000 रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि ये तीनों मॉडल 'Make in India' के तहत तैयार किए गए हैं और ये जापानी तकनीक पर आधारित हैं। इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है। Darwin 5, Darwin 7 और Darwin 14 को प्री-बुक करने के लिए ग्राहकों को क्रमश: 491 रुपये, 590 रुपये और 950 रुपये की पेमेंट करनी होगी।

डीपीजीसी ग्रुप के सीईओ डॉ राजा रॉय चौधरी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लॉन्च के मौके पर कहा, (अनुवादित) “ग्लोबल ऑटोमोटिव उद्योग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। Darwin EVAT का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल योगदान देना है।”

कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स सिंगल चार्ज में 70 से 120 km की रेंज देते हैं। ई-स्कूटर में बड़ी गोल हेडलाइट मिलती है और इसका डिज़ाइन आपको Bajaj Chetak EV की याद दिलाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कीलेस एंट्री, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, स्पीड कंट्रोल गियर, बैटरी स्वैपिंग, एलईडी डिस्प्ले, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, हैज़ार्ड स्विच जैसे फीचर्स से लैस आते हैं।
Advertisement

भारत में इनकी टक्कर Hero Electric, Ola S1, Ather 450 जैसे स्कूटर्स से होगी। हालांकि, Ola, Ather आदि ब्रांड्स के स्कूटर्स की कीमत Darwin इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से थोड़ी ज्यादा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.