274 kmph की टॉप स्पीड और 235 km की रेंज वाली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक पेश, जानें कीमत

HyperFighter Colossus की इलेक्ट्रिक मोटर 200 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकल 0-60 मील प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3 सेकंड में पकड़ सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Damon Motors की HyperFighter तीन मॉडल्स में आती है
  • $35000 का HyperFigher Colossus है सबसे महंगा मॉडल
  • Unlimited 15 और Unlimited 20 की कीमतें क्रमश: $19,000 और $25,000 है

Damon HyperFighrt Colossus इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की कीमत $35000 है

CES 2022 में हमने कई दिग्गजों को कमाल की टेक्नोलॉजी पेश करते हुए देख लिया है। हालांकि, कई स्टार्टअप्स भी हैं, जिन्होंने टेक्नोलॉजी जगत में रूचि रखने वालों को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसा ही एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल स्टार्टअप Damon Motors है, जिसने CES में अपनी लेटेस्ट हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल (electric motorcycle) HyperFighter को पेश किया है। यह सुपर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लगभग 274 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

CES 2022 में Damon Motors ने HyperFighter की खासियतों और इसकी कीमत की जानकारी दी गई। Damon HyperFighter Colossus इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की कीमत 35,000 डॉलर (लगभग 25.94 लाख रुपये) है। इस लाइनअप में दो टोन डाउन मॉडल भी होंगे, जिनका नाम HyperFighter  Unlimited 15 और Unlimited 20 है। इनकी कीमतें क्रमश: $19,000 और $25,000 है। ग्राहक इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल को $250 के रिफंडेबल अमाउंट के साथ रिज़र्व कर सकते हैं। हालांकि, लॉन्च और डिलीवरी की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement

HyperFighter में हाइपरड्राइव पावरट्रेन और एक संरचनात्मक बैटरी सेटअप शामिल है। इसमें मौजूद कंपनी का खुद का CoPilot सिस्टम प्लेटफॉर्म कई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर 360-डिग्री एडवांस अलर्ट सिस्टम प्रदान करता है। डेमन का कहना है कि हाइपरफाइटर कोलोसस की बैटरी 146 Miles (235 km) की रेंज देने में सक्षम होगी, और यह 170 मील प्रति घंटे (लगभग 274 किलोमीटर प्रति घंटे) की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। 

HyperFighter Colossus की इलेक्ट्रिक मोटर 200 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकल 0-60 मील प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3 सेकंड में पकड़ सकती है। यह बाइक Ohlins कंपनी के सस्पेंशन, brembo कंपनी के ब्रेक्स, और सिंगल साइड स्विंगआर्म्स से लैस आएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.