CSK vs KKR IPL 2021 Final आज: कहां, कब और कैसे ऑनलाइन देखें कोलकाता और चेन्नई का धमाकेदार फाइनल मैच

IPL 2021 CSK vs KKR Final: आईपीएल 2021 का फाइनल मैच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम पर भारतीय समयानुसार 7:30 pm पर खेला जाएगा और टॉस 7 pm पर होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2021 13:43 IST
ख़ास बातें
  • CSK और KKR के बीच IPL Final मैच आज 7:30 pm पर शुरू होगा
  • 7 बजे होगा दोनों टीन के कप्तानों के बीच टॉस
  • चेन्नई चौथी और कोलकाता तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेगी

IPL 2021 CSK vs KKR Final: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा मैच

आईपीएल का फाइनल (IPL 2021 Final) मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच आज, यानी 15 अक्टूबर को खेला जाना है। मैच दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम्स ने इस सीज़न में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है और ये दोनों ही टीम्स पिछले कई सीज़न में फाइल खेल चुकी हैं। बता दें कि Chennai Super Kings कुल 9 बार IPL फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बना चुकी है। वहीं, Kolkata Knight Riders के लिए IPL के इतिहास में यह तीसरा फाइनल है। CSK vs KKR IPL 2021 के इस फाइनल की हर एक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 

IPL 2021: CSK vs KKR final match, toss timing

आईपीएल 2021 का फाइनल मैच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम पर भारतीय समयानुसार 7:30 pm पर खेला जाएगा और टॉस 7 pm पर होगा।
 

IPL 2021: CSK vs KKR final match live stream, where to watch online

यूं तो आप चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2021 फाइनल मैच टीवी में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports network) चैनल्स पर देख सकते हैं, लेकिन यदि आप इस मैच को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव देखना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ ऑप्शन हैं। CSK vs KKR IPL 2021 Final लाइव देखने के लिए आप Disney+ Hotstar वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, JioTV भी इस मैच को लाइव स्ट्रीम करेगा।
 

IPL 2021: CSK vs KKR IPL statistics

जैसा की हमने बताया, CSK आईपीएल में नौ बार फाइनल में पहुंची है, जिसमें से टीम ने तीन बार ट्रॉफी अपने नाम की है। जबकि, कोलकाता तीसरी बार खिताब जीतने के मकसद से उतरेगी। KKR सात साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची है। केकेआर ने अपना पहला खिताब साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ही जीता था, इसलिए निश्चित तौर पर इस साल टीम का मनोबल चरम पर होगा। हालांकि, इस सीज़न में चेन्नई और केकेआर के बीच हुए दो मैच में दोनों बार सीएसके ने जीत हासिल की है।
 

IPL 2021: CSK vs KKR squads

Kolkata Knight Riders: Eoin Morgan (Captain), Shubman Gill, Dinesh Karthik, Karun Nair, Nitish Rana, Gurkeerat Singh Mann, Rahul Tripathy, Kamlesh Nagarkoti, Harbhajan Singh, Kuldeep Yadav, M Prasidh Krishna, Pawan Negi, Sandeep Warrier, Lockie Ferguson, Shivam Dube, Tim Southee, Vaibhav Arora, Varun Chakravarthy, Andre Russel, Ben Cutting, Shakib Al Hasan, Sunil Narine, Venkatesh Iyer, Sheldon Jackson, Tim Seifert.

Chennai Super Kings: Mahendra Singh Dhoni (captain), Suresh Raina, Ambati Rayudu, Dwayne Bravo, Faf du Plessis, KM Asif, Ravindra Jadeja, Deepak Chahar, Imran Tahir, N Jagadeesan, Karn Sharma, Mitchell Santner, Ruturaj Gaikwad, Shardul Thakur, R Sai Kishore, Lungi Ngidi, Moeen Ali, K Gowtham, Cheteshwar Pujara, Harishankar Reddy, Bhagath Varma, C Hari Nishaanth.
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bitcoin में गिरावट बरकरार, 65,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  2. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
  2. Bitcoin में गिरावट बरकरार, 65,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  3. Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी
  4. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  5. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  6. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  7. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  8. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  9. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  10. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.