टेक कंपनी Cognizant करेगी 3500 कर्मचारियों की छंटनी!

साल की पहली तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 3,51,500 बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2023 09:02 IST
ख़ास बातें
  • Cognizant जल्द ही वर्कफोर्स में से 3500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी
  • यह इसके वर्कफोर्स को 1% घटाने जा रही है
  • कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 3,51,500 बताई गई है

साल की पहली तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 3,51,500 बताई गई है।

Photo Credit: Pixabay

टेक कंपनी Cognizant जल्द ही वर्कफोर्स में से 3500 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी का ये फैसला कॉस्ट कटिंग के लिए उठाया गया कदम बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी 1 करोड़ सक्वायर फीट से ज्यादा का ऑफिस एरिया बंद करने जा रही है ताकि लागत को और कम किया जा सके। आइए आपको बताते हैं कि टेक दिग्गज की ओर से यह कदम उठाने के पीछे कौन से कारण हैं। 

Cognizant टेक कंपनी अपने वर्कफोर्स को कम करने जा रही है। 3500 कर्मचारियों की छंटनी करने की खबर कंपनी की ओर से आ रही है। डेकन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यह इसके वर्कफोर्स को 1% घटाने जा रही है। कहा गया है कि कंपनी के रिवेन्यू में 2023 के अंदर काफी कमी आई है। साथ ही इंडस्ट्री में इसका मार्जिन भी 14.6% बताया गया है, जो कि बहुत कम है। 

कर्मचारियों की छंटनी के माध्यम से कॉस्ट कटिंग करने जा रही इस टेक कंपनी ने अपनी रियल एस्टेट लागत को भी घटाने का फैसला किया है। रीयल एस्टेट में यह 80 हजार सटी और 11 मिलियन स्क्येअर फीट यानि कि 1 करोड़ स्कयेअर फीट से ज्यादा ऑफिस स्पेस को कम करने जा रही है, जो कि भारत के बड़े शहरों में किया जाएगा। कंपनी ने NextGen प्रोग्राम की शुरुआत भी की है जिसके माध्यम से यह अपने ऑपरेशंस को और अधिक सरल बनाने जा रही है। 

साल की पहली तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 3,51,500 बताई गई है। कंपनी ने 2022 की आखिरी तिमाही में 3800 कर्मचारियों की छंटनी की थी। जबकि 2022 की पहली तिमाही में कर्मचारियों संख्या में 11,100 की बढ़ोत्तरी की गई थी। वित्त वर्ष में मार्च 2023 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 580 मिलियन डॉलर बताया गया है जो कि 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। वहीं इसके रिवेन्यु में 2023 की पहली तिमाही में 0.3 प्रतिशत की गिरावट बताई गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cognizant, Cognizant Layoff, Cognizant layoffs

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  2. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  3. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
  2. LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे करें बुक
  3. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  4. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  5. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  6. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  7. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  8. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  9. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  10. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.