2023 के पहले महीने में 1 लाख लोगों ने गंवा दी नौकरी! छंटनी में शामिल Amazon, Microsoft, Google जैसी फर्में

इसमें कई कारक बताए गए हैं जिनमें से ओवरहायरिंग, यानि कि जरूरत से ज्यादा लोगों को हायर कर लेना, कोविड 19 महामारी, कॉस्ट कटिंग जैसी चीजें शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 6 फरवरी 2023 09:27 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने 11 हजार लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया
  • Salesforce ने 7000 लोगों को नौकरी से निकाला है
  • 2022 में 1000 कंपनियों में से 1 लाख 54 हजार 336 कर्मचारी निकाले गए

ग्लोबल स्लोडाउन के कारण बीते 1 महीने में लाखों लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी है।

दुनियाभर में पैर पसार रही आर्थिंक मंदी का असर अब साफ-साफ दिखने लगा है। बीते कुछ हफ्तों में दिग्गज टेक कंपनियों ने कॉस्ट कटिंग के लिए बड़ी छंटनी की घोषणाएं की हैं जिनमें Amazon, Google, Microsoft, Vodafone Idea के साथ ही कई और बड़े नाम शामिल हैं। अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि बीते महीने, यानि कि जनवरी 2023 में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी नौकरी खोई है। नौकरी गंवाने वाले लोगों में Amazon, Microsoft, Google, Salesforce जैसी बड़ी फर्मों के कर्मचारी शामिल हैं।  

ग्लोबल स्लोडाउन के कारण बीते 1 महीने में लाखों लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी है। अगर इस आंकड़े को रोजाना के स्तर पर देखें तो साल के पहले महीने में रोज 3300 लोगों ने नौकरी गंवाई है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें दुनियाभर की लगभग 288 कंपनियों का औसत शामिल है। Amazon ने 18 हजार कमर्चारियों की छंटनी की है जो कि इस दौरान किसी टेक कंपनी में होने वाली सबसे बड़ी छंटनी है। उसके बाद नम्बर आता है Google का, जिसने 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीसरे नम्बर पर Microsoft है जिसने लगभग 10 हजार लोगों की छंटनी की है। 

बात यहीं खत्म नहीं होती। कुछ बड़ी कंपनियों जैसे Salesforce ने 7000 लोगों को नौकरी से निकाला है। IBM के लिए यह आंकड़ा 3900 है और SAP ने 3000 कर्मचारियों को कम कर दिया है। पिछले साल की बात करें तो, रिपोर्ट कहती है कि 2022 में 1000 कंपनियों में से 1 लाख 54 हजार 336 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था। यानि कि 2022 और 2023 की जनवरी का कुल आंकड़ा 2.5 लाख के करीब पहुंच जाता है। 

इसमें कई कारक बताए गए हैं जिनमें से ओवरहायरिंग, यानि कि जरूरत से ज्यादा लोगों को हायर कर लेना, कोविड 19 महामारी, कॉस्ट कटिंग जैसी चीजें शामिल हैं। कहा गया है कि Meta ने 11 हजार लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया तो OLX ने 1500 लोगों को निकाला और वर्कफोर्स को 15% घटा दिया। इसके अलावा BYJU's ने इंजीनियरिंग टीम से 15% कर्मचारियों की छंटनी कर दी। PayPal ने हाल ही में 2000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है। आने वाले समय में कुल आंकड़ा और भी बड़ा होने की संभावना बनी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.