• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चीनी हैकर्स ने भारत में बिजली ठप करने के लिए किया साइबर अटैक, लेकिन इस बार भी हुआ नाकाम

चीनी हैकर्स ने भारत में बिजली ठप करने के लिए किया साइबर अटैक, लेकिन इस बार भी हुआ नाकाम

केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने गुरुवार को कहा कि लद्दाख के पास इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स को निशाना बनाने के लिए चीनी हैकर्स द्वारा की कई कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

चीनी हैकर्स ने भारत में बिजली ठप करने के लिए किया साइबर अटैक, लेकिन इस बार भी हुआ नाकाम
ख़ास बातें
  • चीनी हैकर्स ने लद्दाख में पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पर साइबर अटैक किया
  • केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने बताया कि चीनी हमलों को नाकाम कर दिया गया।
  • भारतीय सेना को एलएसी पर मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन
चीन लगातार भारत के खिलाफ कोई न कोई साजिश रचता रहता है, जिसको लेकर भारत सरकार कई सख्त कदम उठा चुकी है। चीन ऐप्स बैन करने से लेकर एलएसी पर सेना की मजबूती करना इसमें शामिल है। गुरुवार को केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि लद्दाख के पास इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स को निशाना बनाने के लिए चीनी हैकर्स द्वारा की कई कोशिश की गईं, लेकिन उन्हें नाकाम कर दिया गया। हैकर्स द्वारा केंद्र शासित प्रदेश में पावर डिस्ट्रीब्यूशन को टारगेट करने के लिए साइबर अटैक की हाल ही में दो बार कोशिश की गई थी।
 

पावर ग्रिड पर साइबर अटैक


एएनआई के अनुसार, अगस्त और मार्च के बीच लद्दाख के नजदीक पावर ग्रिड पर साइबर अटैक का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टों पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'चीनी हैकर्स द्वारा लद्दाख के पास पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स को टारगेट करने की दो कोशिश की गई, लेकिन सफलता प्राप्त नहीं हुई।' मंत्री ने आगे कहा कि साइबर अटैक का सामना करने के लिए डिफेंस सिस्टम में मजबूती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 'हमने इस प्रकार के साइबर अटैक का सामना करने के लिए अपने डिफेंस सिस्टम को पहले ही मजबूत कर लिया है।'

भारतीय सेना में बदलाव


अप्रैल-मई 2020 में चीनी सैनिकों द्वारा दिखाई गई आक्रामकता के बाद भारत ने अपनी सेना को लेकर काफी परिवर्तन किए हैं। भारत और चीन विवाद का हल निकालने के लिए मिलिट्री और डिप्लोमेट दोनों स्तरों पर एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। मगर अभी तक चीनी भाव ठीक न होने की वजह से अभी कोई रास्ता सामने नहीं आया है। पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 फ्रिक्शन पर बात करने के लिए हाल ही में हुए वार्तालाप में उन्होंने एक ऐसा समाधान दिया जो कि भारत ने मानने से इनकार किया था।
 

कई बार कर चुका है हमले


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी स्टेट्स स्पॉन्सर्ड हैकर्स ने बीते 8 माह में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पास भारतीय पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स को निशाना बनाया था। इस दौरान इंडियन आर्मी और एयर फोर्स के टॉप ऑफिसर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तैयारियों और इंफ्रास्ट्रक्चर्स की जरूरतों को जांच रहे हैं, क्योंकि भारत और चीन दोनों की मिलिट्री पूर्वी लद्दाख में गतिरोध बना हुआ है।
 

भारत की तैयारी


नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के नेतृत्व चलने वाली भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान का मानना है कि इस विवाद का समाधान तभी होगा जब चीन अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस चले गए। भारतीय पक्ष ने LAC पर अपनी सेना को अधिक मजबूत किया है। इंडियन एयर फोर्स ने आगे के क्षेत्रों में एडवांस बेस बनाने शुरू कर दिए हैं, जिसमें न्योमा जैसी फॉरवर्ड फील्ड से फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर्स को ऑपरेट करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »