20 मिनट में 40 हजार वॉशिंग मशीनें ऑर्डर, लेकिन कंपनी को लगा 35 करोड़ का चूना

चीनी कंपनी ने वॉशिंग मशीन की प्राइसिंग में गड़बड़ी कर दी, जिससे उसे 30 मिलियन युआन यानी करीब 35 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 09:06 IST
ख़ास बातें
  • हजारों ऑर्डर मिलने के बाद भी कंपनी को नुकसान
  • गलत लेबलिंग से हो गए वॉशिंग मशीन के प्राइस कम
  • कंपनी ने ग्राहकों से ऑर्डर कैंसल करने की अपील की

वॉशिंग मशीन के कुल ऑर्डरों की कीमत 70 मिलियन युआन के आसपास थी, जबकि कस्‍टमर्स ने सिर्फ 40 मिलियन युआन का पेमेंट किया।

वॉशिंग मशीन बनाने वाली एक चीनी कंपनी ‘लिटिल स्वान डोंगशान फ्रैंचाइज शॉप' (Little Swan Dongshan Franchise Shop) को चूना लग गया! दरअसल, कंपनी ने वॉशिंग मशीन की प्राइसिंग में गड़बड़ी कर दी, जिससे उसे 30 मिलियन युआन यानी करीब 35 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट कहती है कि एक कर्मचारी से गलती हो गई। उसने कुछ वॉशिंग मशीन्‍स पर गलत लेबल लगा दिया। वह लेबल प्राइसिंग का था, जिससे कीमत काफी कम हो गई। कम प्राइसिंग के कारण वॉशिंग मशीन की सेल में उछाल आ गया। 

खास बात यह है कि कंपनी ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है और कस्‍टमर्स से अपना ऑर्डर कैंसल करने का अनुरोध किया है। ऐसा नहीं हुआ तो करीब 35 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया 28 अगस्त की शाम का है। कंपनी को सिर्फ 20 मिनट में 40 हजार से ज्‍यादा ऑर्डर ऑनलाइन मिले। जैसे ही लोगों को पता चला कि वॉशिंग मशीन की कीमत काफी कम हो गई है, लोग उसे खरीदने के लिए टूट पड़े।

लिटिल स्वान की चीन में काफी पॉपुलैरिटी है। लोगों ने वॉशिंग मशीन के ऑनलाइन प्राइस कम देखे, तो तेजी से ऑर्डर देना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि कंपनी के एक कर्मचारी की गलती से प्राइसिंग गड़बड़ हो गई। अगर लोगों ने अपने ऑर्डर कैंसल नहीं किए, तो उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

अगर ऑनलाइन ऑर्डर डिलिवर कर दिए गए, तो कंपनी को 30 मिलियन युआन का नुकसान होगा। दरअसल, वॉशिंग मशीन के कुल ऑर्डरों की कीमत 70 मिलियन युआन के आसपास थी, जबकि कस्‍टमर्स ने सिर्फ 40 मिलियन युआन का पेमेंट किया। बताया जा रहा है कि एक वॉशिंग मशीन जो 1699 युआन की थी, ग्राहकों को 299 युआन में मिल गई। 2499 युआन की एक अन्‍य मशीन 439 युआन में लोगों ने ऑर्डर की। 
Advertisement

जैसे ही कंपनी ने अपनी गलती मानी, कई ग्राहकों ने अपने ऑर्डर कैंसल कर दिए। हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कितने ग्राहकों ने बाद में ऑर्डर कैंसल किए और कितने ऑर्डरों को कम दाम में डिलिवर किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक फोटो से AI बताएगा आपका पूरा करेक्टर, बनाकर देगा मजेदार प्रोफेशनल इमेज! इसे ट्राय करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!
  2. भारत में स्कैमर्स की भरमार, 2025 में आए 4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल, जानें कैसे करें बचाव
  3. Google Pixel 10 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, हुआ इतना सस्ता, जल्दी करें
  4. मची है लूट! 28 हजार रुपये से सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 सीरीज का फ्लैगशिप फोन
  5. Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
  8. Ai+ का धमाका! 24 फरवरी को लॉन्च करेगी NovaPods, NovaWatch सीरीज में धांसू AIoT गैजेट्स
  9. 32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत
  10. बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.