बाल दिवस: गूगल पर दिख रहा है 'डूडल फॉर गूगल' की विजेता अन्विता का बनाया डूडल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 नवंबर 2016 11:25 IST
आज देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। गूगल इंडिया ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी गूगल इंडिया होम पेज पर 'डूडल फॉर गूगल' की विजेता द्वारा बनाए गए डूडल को जगह दी है। गूगल के इस डूडल पर माउस ले जाने पर दिखेगा, ''हैप्पी चिल्ड्रन्स डे! डूडल फॉर गूगल के विजेता से मिलें।''

गूगल इंडिया के होम पेज पर बाल दिवस के मौके पर दिख रहे इस डूडल को पुणे की 11 साल की अन्विता प्रशांत तेलांग ने बनाया है। पिछले हफ्ते ही अन्विता को 'डूडल फॉर गूगल' कॉन्टेस्ट की विजेता घोषित किया गया था। छठी क्लावस में पढ़ने वाली अन्विता बालेवाड़ी की विबग्योर हाई स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने अपने डूडल को सबमिट करते हुए टाइटल दिया था, ''अगर मैं किसी को कुछ सिखा सकती, तो वे ये होता।''

अन्विता ने अपने गूगल डूडल की थीम 'एंजॉय एवरी मूवमेंट' रखी। इसमें जीवन के तीन मौलिक तत्वों जमीन, पानी और हवा को दिखाया गया है। इस डूडल में पतंग, गुब्बारे, समुद्रों, पेड़, पक्षियों और समुद्री जीवन जैसी जीवंत चीजें देखी जा सकती हैं।

'डूडल फॉर गूगल' कॉन्टेस्ट के तहत देशभर के बच्चों द्वारा बनाए गए 12 डूडल को अंतिम जगह मिली।  'डूडल फॉर गूगल' का आयोजन को इस बार आठवीं बार आयोजित किया गया। इसके लिए देशभर के 50 से भी ज्यादा शहरों से एंट्री मिलीं। इसके लिए बच्चों ने अपनी कलाकारी, थीम कम्युनिकेशन समेत कई चीजों के जरिए क्रिएटवि डूडल बनाए।

गूगल के मुताबिक 'डूडल फॉर गूगल' प्रतियोगिता के जरिए इसका उद्देश्य बच्चों में क्रिएटिविटी, जुनून और कल्पनाशक्ति को प्रमोट करना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Doodle, Internet, India, Doodle 4 Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
  2. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  3. Redmi A7, A7 Pro की सेल आज से शुरू, जानें क्या हैं खासियतें
  4. 108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  2. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
  4. OpenAI लाई GPT-5.5, अब तक का सबसे तेज, सबसे सटीक AI मॉडल, जानें फीचर्स
  5. स्मार्टवॉच में सिर्फ टाइम न देखें, ये 5 फीचर्स बना देंगे आपकी जिंदगी को बेहद आसान!
  6. 10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ
  7. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Redmi A7, A7 Pro की सेल आज से शुरू, जानें क्या हैं खासियतें
  9. Haier F11 फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च, AI फीचर्स, 12 Kg कैपिसिटी, कलर डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.