28 हजार से शुरू भारत के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, 85KM तक है रेंज

आज हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद 3 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं। जी हां इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च बेहद कम है।

28 हजार से शुरू भारत के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, 85KM तक है रेंज
ख़ास बातें
  • कीमत की बात करें तो Avon E Lite की शुरुआती कीमत 28,000 रुपये है।
  • Bounce Infinity E1 एक बार चार्ज होकर 85km तक चल सकती है।
  • Ujaas eZy में 250 W की मोटर दी गई है।
विज्ञापन
अगर आप अपने लिए कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं और कम बजट में बेस्ट ऑप्शन नहीं तलाश पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। आज हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद 3 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं। जी हां इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च बेहद कम है और इनको चलाने पर आप भारी धन की बचत कर सकते हैं। इस लिस्ट में Avon E Lite, Ujaas eZy और Bounce Infinity E1 शामिल हैं। आइए Avon E Lite, Ujaas eZy और Bounce Infinity E1 की पावर और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Avon E Lite
कीमत की बात करें तो Avon E Lite की शुरुआती कीमत 28,000 रुपये है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Avon E Lite में 232 W BLDC मोटर दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 50 km तक चल सकती है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह महज 4-8 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

Ujaas eZy
कीमत के लिए Ujaas eZy की शुरुआती कीमत 31,880 रुपये है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Ujaas eZy में 250 W की मोटर दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 60 km तक चल सकती है। बैटरी कैपेसिटी 48 V/ 26 Ah है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह महज 6-7 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक हैं।

Bounce Infinity E1
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Bounce Infinity E1 में 1500 W BLDC मोटर दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 85km तक चल सकती है। बैटरी कैपेसिटी 48 V/39 Ah है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह महज 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 65 kmph की स्पीड से दौड़ सकता है। कीमत की बात की जाए तो Bounce Infinity E1 की शुरुआती कीमत 45,099 रुपये है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »