ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स

OpenAI के अनुसार, ChatGPT यूजर को केवल अपना बैंक अकाउंट पढ़ने की सुविधा प्रदान करता है। यानी यह न तो ट्रांजैक्शन कर सकता है, न ही पेमेंट कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2026 14:33 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT यूजर को केवल अपना बैंक अकाउंट पढ़ने की सुविधा प्रदान करता है।
  • कंपनी ने इसके लिए फाइनेंशियल डेटा नेटवर्क Plaid के साथ भागीदारी की है।
  • बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, लोन और अन्य खर्चों का मैनेजमेंट होगा आसान।

OpenAI ने ChatGPT Pro में कुछ खास फाइनेंशियल टूल्स को जोड़ा है।

ChatGPT को आप अपना बैंकिंग मैनेजर बना सकते हैं! जी हां, OpenAI ने हाल ही में अपने AI मॉडल ChatGPT Pro में कुछ ऐसे टूल्स जोड़े हैं जिनकी मदद से यह आपके बैंकिंग संबंधी कामों को चुटकी में मैनेज कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह पूरी तरह से सेफ है और केवल मैनेजमेंट के लिए है। मसलन यह आपके महीने के खर्चे, सब्सक्रिप्शन प्लान्स, सेविंग्स टारगेट, और मासिक बिलों को बहुत आसानी से समझकर उन्हें सुव्यवस्थित कर सकता है। यानी आपको अपनी फाइनेंशियल ट्रैकिंग का नया साथी मिलेगा जो कैश फ्लो और सेविंग्स को बेहतर तरीके से मैनेज करेगा। आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह टूल। 

OpenAI ने ChatGPT Pro में कुछ खास फाइनेंशियल टूल्स को जोड़ा है। इनकी मदद से यूजर अब अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, लोन और अन्य खर्चों का बहुत आसानी से प्रबंधन कर सकेगा। नोटबुकचेक की रिपोर्ट अनुसार, कंपनी ने मॉडल के तहत कुछ पर्सनल फाइनेंशियल टूल्स को जोड़ा है जिनकी मदद से ChatGPT आपके बैंक अकाउंट से लिंक होकर उसकी निगरानी कर सकेगा। अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी पर्सनल जानकारी आपको चैटबॉट से मिलती रहेगी। मसलन, आपकी आमदनी के मुताबिक आपके खर्चे कितने हैं, बिल कितने हैं, बचत कितनी हो रही है, या होनी चाहिए, बिल भुगतान, सब्सक्रिप्शंस, लोन आदि को यह मैनेज करेगा। 

कंपनी ने इसके लिए फाइनेंशियल डेटा नेटवर्क Plaid के साथ भागीदारी की है। जिसकी मदद से चैटजीपीटी आपके बैंकिंग अकाउंट से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित तरीके से एक्सेस करता है। एक बार कनेक्ट होने के बाद यूजर अपने अकाउंट को AI के साथ एकीकृत कर सकेंगे ताकि वे अपने खर्च के रुझान और कैश फ्लो के पैटर्न को बेहतर ढंग से समझ सकें और अपनी वित्तीय आदतों में सुधार करना सीख सकें।

OpenAI के अनुसार, ChatGPT यूजर को केवल अपना बैंक अकाउंट पढ़ने की सुविधा प्रदान करता है। जिसका अर्थ है कि यह न तो ट्रांजैक्शन कर सकता है, न ही पेमेंट कर सकता है और न ही किसी अन्य प्रकार का ऐसा कार्य कर सकता है जो आपके कंट्रोल से बाहर हो। सिस्टम का मकसद वित्तीय खातों पर कंट्रोल करने के बजाय यूजर का केवल मार्गदर्शन करना है। फिलहाल यह सर्विस केवल अमेरिका में ChatGPT Pro ग्राहकों के लिए प्रीव्यू वर्जन में उपलब्ध है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.