CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट

CBSE जल्द ही Class 10 Second Board Exam 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र रिजल्ट और मार्कशीट को ऑनलाइन, DigiLocker और UMANG App के जरिए एक्सेस कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2026 11:45 IST
ख़ास बातें
  • CBSE Class 10 Second Board Result जून 2026 में जारी होने की उम्मीद
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG App पर रिजल्ट देख सकेंगे
  • सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की गई थी

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 जल्द जारी हो सकता है

CBSE Class 10 के छात्रों का सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार परिणाम जून 2026 में घोषित किए जाने हैं। ऐसे में जिन छात्रों ने CBSE Class 10 Second Board Exam 2026 में हिस्सा लिया था, वे अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

CBSE ने इस साल National Education Policy (NEP) 2020 की सिफारिशों के तहत Class 10 छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है। इसमें पहला एग्जाम मेन बोर्ड एग्जाम होता है, जबकि दूसरा उन छात्रों के लिए होता है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड के अनुसार छात्र अधिकतम तीन सब्जेक्ट में अपने स्कोर बेहतर करने के लिए सेकेंड बोर्ड एग्जाम दे सकते हैं।

Advertisement

इस साल CBSE Class 10 Second Board Exam 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चला था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी। एग्जाम की शुरुआत मैथ सब्जेक्ट से हुई थी, जबकि आखिरी पेपर सोशल साइंस का था।

इससे पहले CBSE ने Class 10 Main Board Exam 2026 का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया था। उस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी रहा था। लड़कियों का परफॉर्मेंस लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.60 फीसदी रहा।

CBSE 10th Second Board Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना परिणाम देख सकेंगे:

Advertisement
  • CBSE की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कैसे करें?

CBSE रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • DigiLocker App या वेबसाइट खोलें।
  • अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
  • CBSE सेक्शन में जाएं।
  • Class 10 Marksheet 2026 ऑप्शन चुनें।
  • मांगी गई जानकारी भरें।
  • मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे PDF के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है।

छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, DigiLocker और UMANG App के जरिए अपना रिजल्ट और मार्कशीट एक्सेस कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.