• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Canopus के 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए पेश, 20 पैसा प्रति किलोमीटर के खर्च पर दौड़ेंगे

Canopus के 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए पेश, 20 पैसा प्रति किलोमीटर के खर्च पर दौड़ेंगे

Canopus का दावा है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर 20 पैसे प्रति किलोमीटर की कीमत पर चलेंगे, जो कि पेट्रोल से चलने वाले स्कूटरों के 2 रुपये प्रति किलोमीटर कम खर्च है।

Canopus के 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हुए पेश, 20 पैसा प्रति किलोमीटर के खर्च पर दौड़ेंगे

Canopus के चार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का नाम Valeria, Scarlett, Colette, और Aurora होगा

ख़ास बातें
  • Valeria, Scarlett, Colette, और Aurora के नाम से आएंगे 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • IOT-आधारित टेलीमेटिक्स स्मार्ट टीएफटी डैशबोर्ड से होंगे लैस
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए SOS फीचर भी शामिल होगा
विज्ञापन
ATD ग्रुप और SRAM & MRAM के जॉइंट वेंचर ने Canopus ब्रांड के तहत चार इलेक्ट्रिक स्कूटर (Latest electric scooters in India) पेश किए हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम Valeria, Scarlett, Colette, और Aurora है। कंपनी ने जानकारी दी है कि कैनोपस के इन ई-स्कूटर्स में कई पेटेंटेड जर्मन और कोरियाई तकनीकों को शामिल किया गया है, जैसे कि ट्रांसमिशन के लिए CAMIVT टेक्नोलॉजी, कंट्रोलर के लिए FOC टेक्नोलॉजी, और टेलर-मेड मोटर। इसके अलावा, यह दावा भी किया गया है कि ग्रुप चरणबद्ध तरीके से ईवी सेगमेंट में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

Canopus का दावा है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर 20 पैसे प्रति किलोमीटर की कीमत पर चलेंगे, जो कि पेट्रोल से चलने वाले स्कूटरों के 2 रुपये प्रति किलोमीटर कम खर्च है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को शुरू में चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगेगा, लेकिन ब्रांड एक नई चार्जिंग तकनीक को पेश करेगा, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मात्र 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम होगी। इसके अलावा बैटरी को रिप्लेस करने और बैटरी स्वैपिंग के विकल्प भी होंगे, साथ ही हर स्थान पर ऐप के साथ इंटीग्रेटेड चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बैटरी की उर्जा दक्षता को बढ़ाने के लिए कोरियाई विंड पावर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा ताकि ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ज्यादा माइलेज निकाल सके।
 
3c4bnu6g

Canopus Colette Electric Scooter

ब्रांड का दावा है कि स्कूटर में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा जैसे IOT-आधारित टेलीमेटिक्स स्मार्ट टीएफटी डैशबोर्ड और मोबाइल ऐप, जो राइडर की जरूरत की हर जानकारी को दिखाएगा। इसमें राइडर का राइविंग व्यवहार, बैटरी की स्थिति, राइडिंग मोड्स आदि जैसी जरूरी जानकारियां दिखाई जाएंगी। Canopus स्कूटरों में कई स्मार्ट फीचर्स भी होंगे, जैसे जियोफेंसिंग, जीपीएस ट्रैकिंग, महिलाओं के लिए आपातकालीन केस में SOS ट्रिगर, रोडसाईड असिस्टेंस आदि।

Canopus के R&D (रिसर्च और डेवलपमेंट) सेंटर की स्थापना अहमदाबाद में की गई है और कंपनी राजस्थान में प्रोडक्शन यूनिट शुरू करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, कंपनी ने जानकारी दी है कि ग्रुप चरणबद्ध तरीके से ईवी सेगमेंट में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोटोटाईप्स तैयार हैं और कंपनी देश भर में डीलर नेटवर्क की नियुक्ति की प्रक्रिया में है। उम्मीद की जा रही है कि ये वाहन मार्च 2022 तक बाज़ार में उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »