Burger Singh की वेबसाइट पाकिस्‍तानी हैकर्स के कब्‍जे में! अभिनंदन और पुलवामा पर लिखा यह मैसेज, जानें

Burger Singh Website Hacked : वेबसाइट हैक होने जानकारी Burger Singh के सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर भी दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 फरवरी 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • बर्गर सिंह की वेबसाइट हैक हुई
  • पाकिस्‍तानी हैक‍र्स ने किया वेबसाइट पर कब्‍जा
  • पुलवामा और अभिनंदन का किया जिक्र

हैकर्स ने भारतीयों से कहा है कि वो उनके सर्वर को होल्‍ड कर रहे हैं।

Photo Credit: Pixabay

Burger Singh Website Hacked : मैकडॉनल्‍ड की तरह मशहूर फूड चेन ‘बर्गर सिंह' (Burger Singh) की वेबसाइट को पाकिस्‍तानी साइबर हमलावरों ने हैक कर लिया है। हैकर्स की पहचान Team Insane PK नाम से हुई है। हैकर्स ने भारतीयों को चेतावनी दी है कि वो पाकिस्‍तानी साइबर स्‍पेस से दूर रहें। खबर लिखे जाने तक https://www.burgersinghonline.com/ नाम की वेबसाइट दुरुस्‍त नहीं हुई थी और उस पर पाकिस्‍तानी एयरफोर्स को प्रचारित करने वाला मैसेज नजर आ रहा था।    

वेबसाइट हैक होने जानकारी Burger Singh के सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर भी दी गई है। जानकारी के अनुसार, हैकर्स ने मंगलवार को ही उसे टार्गेट कर दिया था और वेबसाइट पर संदेश प्रसारित किए। वेबसाइट हैक करने के साथ ही हैकर्स ने इंडियन एयरफोर्स से जुड़े अभिनंदन का एक कार्टून भी लगया है साथ में लिखा है- टी वॉज फैन्‍टेसटिक। 
Advertisement
 

गौरतलब है कि कुछ साल पहले भारतीय एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन भारतीय लड़ाकू विमान के साथ पाकिस्‍तान के एयर स्‍पेस में प्रवेश कर गए थे। कहा जाता है कि उन्‍होंने एक पाकिस्‍तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को ढेर कर दिया था। अभिनंदन को पाकिस्‍तान ने अपने कब्‍जे में ले लिया था, लेकिन भारतीय दबाव के आगे उसे लौटाना पड़ा। 
Advertisement

बहरहाल, बर्गर सिंह की वेबसाइट को हैक करते हुए पाकिस्‍तानी हैकर्स ने लिखा है- पुलवामा हमले के बहाने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में भारत के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज पीएएफ को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। हम देश की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति सचेत हैं। हैकर्स ने भारतीयों से कहा है कि वो उनके सर्वर को होल्‍ड कर रहे हैं। सबसे नीचे पाकिस्‍तान जिंदाबाद लिखा गया है। 

बर्गर सिंह ने अपने कस्‍टमर्स को भरोसा दिया है कि यह डिजिटल खामी थोड़े समय के लिए है। कंपनी को भरोसा है कि वह जल्‍द इस हरकत से निपट लेगी। कंपनी के सोशल मीडिया पोस्‍ट को देखकर बिलकुल भी नहीं लगता कि पाकिस्‍तानी हैकर्स की इस हिमाकत से वह जरा भी चिंतित है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.