Budget 2024 : मोदी सरकार का तोहफा! सस्‍ते होंगे स्‍मार्टफोन और मोबाइल चार्जर

Budget 2024 : मोबाइल फोन्‍स की कीमतें कम होंगी। मोबाइल चार्जर के दाम में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जुलाई 2024 13:13 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल फोन्‍स और चार्जर पर घटाई गई बेसिक कस्‍टम ड्यूटी
  • 20 फीसदी से 15 फीसदी की गई BCD
  • मोबाइल फोन्‍स, चार्जर की कीमतें होंगी कम

सांकेतिक तस्‍वीर।

Budget 2024-2025 : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट ने स्‍मार्टफोन यूजर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने मोबाइल फोन्‍स, मोबाइल पीसीबीए और मोबाइल चार्जर पर लगने वाली कस्‍टम ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। इस घोषणा से आम लोगों को फायदा होगा। मोबाइल फोन्‍स की कीमतें कम होंगी। मोबाइल चार्जर के दाम में भी कमी आएगी। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीए और मोबाइल चार्जर पर कस्‍टम ड्यूटी को 20% से 15% किया जा रहा है यानी 5 फीसदी की कटौती की गई है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि मोबाइल फोन इंस्‍डट्री अब मैच्‍योर हो गई है। बीते 6 साल में मोबाइल फोन्‍स का डोमेस्टिक प्रोडक्‍शन तीन गुना बढ़ा है और एक्‍सपोर्ट में 100 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
 

क्‍या है BCD, जिसे 15% किया गया

बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीते छह साल में डोमेस्टिक प्रोडक्‍शन में तीन गुना बढ़ोतरी और मोबाइल फोन के एक्‍सपोर्ट में लगभग 100 गुना उछाल के साथ भारतीय मोबाइल इंस्‍डट्री मैच्‍योर हो गई है। मैं अब मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीए और मोबाइल चार्जर पर BCD (बेसिक कस्टम्स ड्यूटी) को घटाकर 15% करने का प्रस्ताव करती हूं।

BCD यानी बेसिक कस्‍टम ड्यूटी तब दी जाती है जब मोबाइल फोन कंपनियां या मैन्‍युफैक्‍चरर्स, डिवाइसेज से जुड़े पार्ट्स दूसरे देशों से मंगवाते हैं। उन्‍हें उस पर कस्‍टम ड्यूटी देनी होती है। इसके कम होने से कंपनियों को कम पैसा देना होगा जिससे किसी प्रॉडक्‍ट के निर्माण में लगने वाली लागत कम हो जाएगी। फायदा सीधे ग्राहकों को होने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

खास यह है कि इसी साल जनवरी में केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन को बनाने में यूज होने वाले कई पुर्जों पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी को भी घटाया था और 15% से 10% कर दिया था। इससे बैटरी कवर, बैक कवर, एंटीना, सिम सॉकेट आदि की कॉस्‍ट में कमी आई थी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.