Windows में आया BSOD error, दुनियाभर में लोगों के पीसी-लैपटॉप हो रहे बंद, अमेरिका में उड़ानें रोकीं

Windows Outage : शुक्रवार सुबह से विंडोज यूजर्स एक एरर से परेशान हैं और उनका कामकाज ठप पड़ गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2024 13:26 IST
ख़ास बातें
  • दुनियाभर में विंडोज पीसी पर असर
  • एक एरर के कारण हो रहे बंद
  • कंपनियों के कामकाज पर पड़ा असर

सरकारी महकमों, प्राइवेट कंपनियों से लेकर बैंकों तक में कामकाज पर असर पड़ा है।

Windows PC Shutdown Worldwide : दुनियाभर में लाखों की संख्‍या में विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर से जूझ रहे हैं। यह ऐसी परेशानी है, जिसके कारण लोगों के लैपटॉप या पीसी अपने आप शटडाउन या रिस्‍टार्ट हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह से विंडोज यूजर्स इस एरर से परेशान हैं और उनका कामकाज ठप पड़ गया है। विंडोज बनाने वाली माइक्रोसॉफ्ट ने एक मैसेज में कहा है कि यह एरर हाल ही में आए क्राउडस्ट्राइक अपडेट (CrowdStrike update) के कारण हो रहा है।

इस बग के कारण दुनियाभर की कंपनियों में कामकाज पर असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी महकमों, प्राइवेट कंपनियों से लेकर बैंकों तक में कामकाज पर असर पड़ा है। एयरलाइन्‍स कंपनियों को भी दिक्‍कतें आ रही हैं। कई भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने सोशल मीडिया पर अपने यात्रियों से परेशानी को शेयर किया है। 
 

तमाम विंडोज यूजर अपनी दिक्‍कत को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया है कि उनका सिस्‍टम रिकवरी मोड पर जा रहा है, लेकिन दोबारा रिस्‍टार्ट होने में दिक्‍कत आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस सहित अमेरिका की प्रमुख एयरलाइन्स कंपनियों ने शुक्रवार सुबह अपनी उड़ानों को रोक दिया। इसकी वजह कम्‍युनिकेशंस इशू को बताया गया। 
 

Gadgets360 hindi को कुछ प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों ने बताया है कि उनके यहां एम्‍प्‍लॉइज को लैपटॉप स्‍टार्ट करने से मना किया है। 
Advertisement
 

What is BSOD

इसे ब्‍लैक स्‍क्रीन एरर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी स्थिति तब आती है, जब कोई वजह विंडोज को जबरन शटडाउन या रिस्‍टार्ट करती है। इस दौरान यूजर्स को उनके लैपटॉप या पीसी पर मैसेज मिलता है कि आपके कंप्‍यूटर को नुकसान से बचाने के लिए विंडोज को बंद कर दिया गया है। ऐसे मैसेज दूसरी वजहों से भी मिलते हैं। मसलन- किसी हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के इशू के कारण। शुक्रवार को सामने आई दिक्‍कत विंडोज की इंटरनल प्रॉब्‍लम नजर आ रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.