दिल्ली में बैन हुए BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहन, अपने व्हीकल का 'Bharat Stage' ऐसे चेक करें

एयर पॉल्यूशन के लिए लगाए गए GRAP III प्रतिबंध के दौरान इमरजेंसी सर्विस, पुलिस वाहन और सरकारी वाहन को इस्तेमाल करने पर छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 21:47 IST
ख़ास बातें
  • AQI को खतरे से नीचे लाने के लिए दिल्ली सरकार हर एक संभव कर रही है
  • दिल्ली में फिर से GRAP III को एक्टिवेट कर दिया गया है
  • इसके तहत BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल व्हीकल पर बैन लगाया गया है
दिल्ली पिछले कुछ महीनों से खतरनाक वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) से जूझ रही है। हालत ऐसी है कि कुछ इलाकों में AQI 450 के भी पार हो गया है। ऐसे में राज्य सरकार इसे कंट्रोल करने के भरसक प्रयास कर रही है। नवंबर में सीमित समय के लिए ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान III (GRAP III) पेश करने के बाद इस सिस्टम को एक बार फिर वापस लाया गया है, जिसके तहत BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों का सड़क पर इस्तेमाल बंद होगा। इस बैन से कुछ कैटेगरी के BS3 और BS4 वाहनों को बाहर रखा गया है, लेकिन यदि आप उन कैटेगरी में नहीं आते हैं और अपने पुराने वाहन को सड़क पर चलाते पकड़े जाते हैं, तो आपका 20,000 रुपये का चालान हो सकता है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

अगर आप दूसरे राज्यों से दिल्ली में आ रहे हैं या फिर दिल्ली में रहकर BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। एयर क्वालिटी इंडेक्स को खतरे से नीचे लाने के लिए दिल्ली सरकार हर एक संभव प्रयास कर रही है। दिल्ली में अब GRAP III को वापस लाया गया है, जिसमें सड़कों पर BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों के इस्तेमाल पर रोक है। दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बीते महीने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के वायु प्रदूषण के चलते एक निर्देश जारी किया था। GRAP III प्रतिबंध 22 दिसंबर, 2023 से लागू हो चुके हैं और अगले आदेश तक लागू रहेंगे।
Advertisement

एयर पॉल्यूशन के लिए लगाए गए GRAP III प्रतिबंध के दौरान इमरजेंसी सर्विस, पुलिस वाहन और सरकारी वाहन को इस्तेमाल करने पर छूट मिलेगी। इसके अलावा अन्य कोई भी वाहन सड़क पर चलते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 194 (1) के तहत 20,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
 

आपकी कार किस भारत स्टेज (BS) पर है, ऐसे जांचे:-

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
Advertisement
कई राज्यों के RTO द्वारा जारी किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में कार के BS के बारे में लिखा होता है। एमिशन स्टैंडर्ड के बारे में आमतौर पर "फ्यूल यूज्ड" या "रिमार्क्स" सेक्शन में लिखा होता है।

RTO Form 21
आप अपनी कार के आरटीओ फॉर्म 21 पर भी अपनी कार का भारत स्टेज अनुपालन देख सकते हैं।
Advertisement

मैन्युफैक्चरिंग डेट और VIN
Advertisement
आप अपनी कार की मैन्युफैक्चरिंग डेट और VIN के जरिए भी पता लगा सकते हैं कि उस समय के हिसाब से आपकी कार कौनसे भारत स्टेज में थी।

इनवॉइस और व्हीकल मैनुअल
Advertisement
कार के इनवॉइस या व्हीकल मैनुअल में भी आपको भारत स्टेज के बारे में पता चल सकता है। हालांकि, यह मैन्युफैक्चरर और डीलरशिप के ऊपर निर्भर करता है कि इनवॉइस या मैनुअल में BS का उल्लेख किया गया है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.