सिंगल चार्ज में 85 km रेंज वाला Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Infinity E1 में 2kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज में 85km की प्रमाणित रेंज प्रदान करता है।

सिंगल चार्ज में 85 km रेंज वाला Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Bounce Infinity E1 की भारत में कीमत बैटरी के साथ 68,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में देता है 85 km की रेंज
  • 65 kmph की टॉप स्पीड से है लैस
  • भारत में बिना बैटरी के खरीदना सस्ता
विज्ञापन
भारतीय स्टार्टअप Bounce ने आखिरकार भारत में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) Infinity E1 लॉन्च कर दिया है। यह किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर (Affordable electric scooter) दो तरीकों से खरीदा जा सकता है, जिसमें ग्राहक इसे या तो बैटरी के साथ खरीद सकते हैं और या बैटरी के बिना। कंपनी पिछले कुछ समय से इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को टीज़ कर रही थी। यह स्कूटर FAME II सब्सिडी योग्य है, जो इसकी कीमत को और अधिक घटा देता है। Bounce Infinity E1 को 65 kmph की टॉप स्पीड पर दौड़ाया जा सकता है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 85 किलोमीटर है।

Bounce Infinity E1 को दो तरह से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि बैटरी और चार्जर के साथ इस ई-स्कूटर (e-scooter) की कीमत 68,999 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) हो जाती है, जबकि बिना बैटरी के इस स्कूटर को 45,099 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है। दूसरे विकल्प में  स्कूटर को बैटरी-एज-ए-सर्विस (Battery-As-A-Service) सब्सक्रिप्शन के साथ चलाना होगा। इसमें यूज़र मामूली कीमत पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से बैटरी पैक स्वैप कर सकेंगे।

बाउंस इनफिनिटी के मुताबिक,  ग्राहक केवल 499 रुपये की शुरुआती पेमेंट (पूरी तरह से रिफंडेबल) कर Infinity E1 को प्री-बुक कर सकते हैं। स्कूटर की बुकिंग आगामी गुरुवार को शुरू होगी। इसकी डिलिवरी अगले साल मार्च के अंत तक होने की उम्मीद है। बाउंस ने आगे यह भी बताया कि यदि कोई ग्राहक इस स्कूटर को 'बैटरी एज़ ए सर्विस' के रूप में चुनता है, तो वह बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को 36,000 रुपये तक में खरीद सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे एक सब्सक्रिप्शन प्लान चुनना होगा, जिसकी जानकारी कंपनी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर देगी।

Infinity E1 में 2kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज में 85km की प्रमाणित रेंज प्रदान करता है। जबकि कंपनी ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पावर की जानकारी नहीं दी है। यह जरूर बता दिया है कि E1 में मैक्सिमम टॉर्क आउटपुट 83Nm है। बाउंस का दावा है कि Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर 8 सेकेंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 65 kmph है।

किसी भी नॉर्मल इलेक्ट्रिक सॉकेट से कनेक्ट करके बैटरी पैक को लगभग 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर भी दो राइडिंग मोड्स- पावर और इको के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »