सिंगल चार्ज में 85km चलने वाले Bounce Infinity E1 ई-स्कूटर का इंतजार खत्म, कंपनी ने की डिलीवरी डेट कंफर्म

कंपनी का कहना है कि 0 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में यह 8 सेकंड लेता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 14:22 IST
ख़ास बातें
  • स्कूटर में 12 लीटर का स्पेस दिया गया है।
  • रियर व्यू के लिए इसमें राउंड मिरर दिया गया है।
  • Bounce Infinity E1 कई कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Bounce Infinity E1 के प्रोडक्शन के पहले दिन की तस्वीरें कंपनी ने ट्विटर पर शेयर कीं।

Photo Credit: Twitter/Bounce Infinity

Bounce Infinity ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) Infinity E1 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह स्कूटर की डिलीवरी 18 अप्रैल से शुरू करने जा रही है। बाउंस इन्फिनिटी इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को अपने भिवाड़ी प्लांट में तैयार कर रही है। Bounce Infinity एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) स्टार्टअप है जिसने इन्फिनिटी ई1 की कीमत का हाल ही में खुलासा किया था। अब स्टार्टअप ने इसकी डिलीवरी 18 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है। 

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Bounce Infinity E1 Electric Scooter) भारत का एकलौता ऐसा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है जो स्वैपेबल बैटरी में दो तरह के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें यह बैटरी एए सर्विस (BaaS) के साथ आता है और दूसरे ऑप्शन के तौर पर बैटरी और चार्जर के साथ आता है। BaaS के लिए कंपनी का दावा है कि यह फीचर स्कूटर की लागत को कम कर देता है और इसके बदले में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 40 प्रतिशत तक घट जाती है। 
Advertisement

Bounce Infinity ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रोडक्शन के पहले दिन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। Bounce Infinity E1 ई-स्कूटर (Bounce Infinity E1 E-Scooter) को कई कलर ऑप्शन्स में बनाया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को पर्ल व्हाइट, डेसैट सिल्वर, स्पॉर्टी रेड, स्पार्कल ब्लैक और कॉमेट ग्रे के अलावा और भी कई कलर वेरिएंट मिलने की उम्मीद है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 2 kWh की बैटरी दी गई है।

स्कूटर में 12 लीटर का स्पेस दिया गया है। रियर व्यू के लिए इसमें राउंड मिरर दिया गया है और उसके अलावा एक फ्लैट फुटबोर्ड भी दिया गया है। यह कुछ डिजिटल फीचर्स से लैस है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जियोफेंसिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्कूटर ट्रैकिंग और चार्जिंग लेवल चेक करना आदि शामिल हैं। इसके अलावा स्कूटर में रिवर्स मोड, क्रूज़ कंट्रोल के साथ साथ टो-अलर्ट फीचर भी दिया गया है। 
Advertisement

Bounce Infinity E1 Electric Scooter सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। कंपनी का कहना है कि 0 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में यह 8 सेकंड लेता है। राइडिंग के लिए इसमें पावर और ईको मोड दिया गया है। इसके फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक सिस्टम दिया गया है। बैटरी और चार्जर के साथ यह 68,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दूसरे ऑप्शन की बात करें तो बैटरी एए सर्विस (BaaS) के साथ स्कूटर की कीमत 45,099 रुपये बताई गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.