बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत का Twitter अकाउंट सस्पेंड, जानें वजह...

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड किया गया हो। इससे पहले कंगना रनौत ने Amazon Prime Video की सीरीज़ 'ताड़व' के खिलाफ ट्विटर पर काफी कुछ लिखा था। जिसके बाद उनका अकाउंट बंद किया गया था।

बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत का Twitter अकाउंट सस्पेंड, जानें वजह...
ख़ास बातें
  • कंगना रनौत लगातार कर रही थीं बंगाल हिंसा संबंधित ट्वीट
  • ममता बनर्जी के खिलाफ इस्तेमाल किए कई आपत्तिजनक शब्द
  • Twitter की भी आलोचना कर चुकी हैं कंगना
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का Twitter अकाउंट आज मंगलवार 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, कंगना रनौत अक्सर अपनी बयान-बाज़ी के चलते सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। बंगान चुनाव परिणाम के बाद से ही वह लगातार ममता बनर्जी व बंगाल हिंसा को लेकर ट्वीट कर रही थीं। यही नहीं उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बंगाल हिस्सा से संबंधित कई टिप्पणियां की थी। माना जा रहा है कि कंगना के इन्हीं ट्विट्स व वीडियो के चलते उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है।

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पिछले कुछ दिनों से ममता बनर्जी व बंगाल हिंसा को लेकर ट्वीट कर रही थीं, जिसमें उन्होंने कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था।
7h6jjrac


कंगना रनौता ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, “This is horrible... we need super gundai to kill gundai... she is like an unleashed monster, to tame her Modi ji please show your Virat roop from early 2000's .... #PresidentRuleInBengal” यही नहीं उन्होंने ट्विटर पर वीडियो भी पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने ट्विटर के सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने जैसे नियमों का उल्लंघन किया था। इन पोस्ट व वीडियो के बाद ट्विटर यूज़र्स ने न केवल कंगना को बल्कि ट्विटर को भी आड़े हाथों लिया और कंगना का अकाउंट बंद करने की मांग की।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले कंगना ने ट्विटर तक की आलोचना ज़ोरो पर की थी। कंगना का आरोप था कि ट्विटर उनके ट्विट्स को डिलीट कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर छोड़कर KooApp अपनाने की बात कही थी।  

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड किया गया हो। इससे पहले कंगना रनौत ने Amazon Prime Video की सीरीज़ 'ताड़व' के खिलाफ ट्विटर पर काफी कुछ लिखा था। जिसके बाद उनका अकाउंट बंद किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kangana Ranaut, Kangana Ranaut twitter suspend
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »