Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू

boAt ने भारत में अपनी नई Slazer Series लॉन्च की है। नई रेंज में Slazer S100, Slazer K100+ और Slazer K100 Pro जैसे ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2026 15:17 IST
ख़ास बातें
  • boAt ने पहली बार पर्सनल ग्रूमिंग सेगमेंट में एंट्री की
  • Slazer Series की शुरुआती कीमत 799 रुपये रखी गई
  • टॉप मॉडल K100 Pro में 15-इन-1 ग्रूमिंग फीचर मिलता है

boAt ने Slazer Series की भारत में शुरुआती कीमत 799 रुपये है

Photo Credit: boAt

boAt ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए भारत में नई Slazer Series लॉन्च की है। इसके साथ कंपनी ने पहली बार पर्सनल ग्रूमिंग सेगमेंट में एंट्री की है। नई सीरीज में Slazer S100, Slazer K100+ और Slazer K100 Pro जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स को रोजाना इस्तेमाल और मल्टी-पर्पज ग्रूमिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नई रेंज में Type-C चार्जिंग, लंबी बैटरी लाइफ, वाटर रेजिस्टेंस और मल्टीपल ग्रूमिंग अटैचमेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। boAt ने इन्हें "Make in India" पहल के तहत पेश किया है।

boAt Slazer S100 की कीमत 799 रुपये रखी गई है। वहीं Slazer K100+ को 1,799 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने Slazer K100 Pro के दो वेरिएंट पेश किए हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 2,999 रुपये और 3,299 रुपये है। सभी प्रोडक्ट्स कंपनी के आधिकारिक चैनल और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा boAt सभी प्रोडक्ट्स पर 24 महीने की वारंटी भी दे रही है। K100 Pro के कुछ वेरिएंट्स में स्टोरेज स्टैंड या ट्रैवल किट जैसे एक्स्ट्रा एक्सेसरीज भी शामिल किए गए हैं।

Slazer S100 को एक स्टैंडअलोन ट्रिमर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स और एडजस्टेबल कॉम्ब्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर 300 मिनट तक का रनटाइम दे सकता है। इसमें Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। boAt का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग एक ट्रिम के लिए पर्याप्त हो सकती है, जबकि 20 मिनट की चार्जिंग से लगभग एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Slazer K100+ एक 6-इन-1 ग्रूमिंग किट है, जिसे फेस, हेयर, नोज और बॉडी ग्रूमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें प्रीमियम एल्युमिनियम बॉडी, सिरेमिक ब्लेड्स और मैग्नेटिक अटैचमेंट सिस्टम दिया गया है। यह तीन इंटरचेंजेबल ब्लेड्स के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 200 मिनट तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसके अलावा IPX6 रेटिंग, ट्रैवल लॉक और बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Advertisement

Slazer K100 Pro इस सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल है। यह 15-इन-1 ग्रूमिंग किट के रूप में आता है और दाढ़ी, बाल, नाक तथा बॉडी ग्रूमिंग के लिए कई अटैचमेंट्स के साथ उपलब्ध है। इसमें भी सिरेमिक ब्लेड्स, मैग्नेटिक अटैचमेंट सिस्टम और एल्युमिनियम बॉडी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल 200 मिनट तक का रनटाइम दे सकता है और Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता है। 

नई Slazer Series के सभी मॉडल्स में कम शोर, कम वाइब्रेशन और कम हीटिंग के साथ काम करने का दावा किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.