Bluetti ने पेश किया 6000 चार्जिंग साइकिल वाला EP500Pro सोलर पावर स्टेशन, जानें कीमत

EP500Pro एक एल्यूमिनियम केस के अंदर आता है जो प्रेशर के बदलाव, पंक्चर और दबाव को झेल सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2022 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Bluetti EP500Pro Power Station में मल्टीपल पोर्ट्स दिए गए हैं
  • यह 6000 चार्जिंग साइकिल पूरी कर सकता है।
  • इसका वजन 76kg है और इसमें 4 पहिए दिए गए हैं

Bluetti EP500Pro जर्मनी में €5,299 (लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये) में उपलब्ध है।

Photo Credit: Bluetti

Bluetti ने यूरोप में अपना नया पावर स्टेशन पेश किया है। इसे EP500Pro पावर स्टेशन के नाम से पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें 5,100Wh की बैटरी क्षमता है जो लॉन्ग लास्टिंग परफॉर्मेंस देता है। इस बैटरी स्टोरेज डिवाइस को AC आउटलेट या सोलर पैनल के जरिए 4,000W की स्पीड से चार्ज किया जा सकता है। 
 

Bluetti EP500Pro price, availability

Bluetti EP500Pro जर्मनी में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसका ओरिजनल प्राइस €5,299 (लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये) है। लेकिन वर्तमान में यह €4,999 (लगभग 4 लाख 10 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। यूरोप के अन्य मार्केट्स में यह जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा। भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Bluetti EP500Pro ports and features

Bluetti EP500Pro Power Station में मल्टीपल पोर्ट्स दिए गए हैं जिसके माध्यम से कई गैजेट्स को चार्ज किया जा सकता है। इसमें AC (2,000W), USB-A (100W), USB-C (100W) और वायरेस चार्जिंग पैड शामिल हैं। यह तीन AC आउटलेट्स के साथ आता है, 4 यूएसबी पोर्ट्स, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट और दो वायरलेस चार्जिंग पैड दिए गए हैं। इसमें 3,000W साइन वेव एसी इनवर्टर दिया गया है और लिथियम आयरन फोस्फेट बैटरी है। 

EP500Pro एक एल्यूमिनियम केस के अंदर आता है जो प्रेशर के बदलाव, पंक्चर और दबाव को झेल सकता है। कंपनी का कहना है कि 20 प्रतिशत पावर होल्डिंग क्षमता पर आने से पहले यह 6000 चार्जिंग साइकिल पूरी कर सकता है। इसका वजन 76kg है। डिवाइस को आसानी से यहां वहां ले जाने के लिए इसमें 4 पहिए दिए गए हैं। इसके डायमेंशन 23 x 1 x 30 इंच के हैं। यह 60 डिग्री सेल्सियस की रेंज में ऑपरेट कर सकता है, यानि कि -20 से 40 डिग्री सेल्सियस।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  3. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  4. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  5. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  6. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  7. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  8. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  10. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.