• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • लगभग 26,700 करोड़ रुपये कीमत के Bitcoin के साथ कंपनी के मालिक भी गायब, जानें पूरा मामला

लगभग 26,700 करोड़ रुपये कीमत के Bitcoin के साथ कंपनी के मालिक भी गायब, जानें पूरा मामला

चौंकाने वाली बात यह है कि फर्म चलाने वाले दो भाइयों - CEO Raees Cajee और COO Ameer Cajee का कोई अता-पता नहीं है।

लगभग 26,700 करोड़ रुपये कीमत के Bitcoin के साथ कंपनी के मालिक भी गायब, जानें पूरा मामला

Africrypt कंपनी में कई सेलिब्रिटी भी निवेशक थे

ख़ास बातें
  • Africrypt नाम की एक क्रिप्टोकरेंसी फर्म से गायब हुए 3.6 बिलियन डॉल
  • वालेट में मौजूद कॉइन के साथ फर्म के मालिक भी हुए गायब
  • 20 लोगों के एक ग्रुप ने कंपनी के खिलाफ एक कानूनी फर्म को काम पर रखा है
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में एक क्रिप्टोकरेंसी निवेश फर्म, Africrypt अभी ग्लोबल जांच के दायरे में हैं, क्योंकि कंपनी से 3.6 बिलियन डॉलर (लगभग 26,700 करोड़ रुपये) कीमत के बिटकॉइन (Bitcoin) गायब हो गए हैं। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि फर्म चलाने वाले दो भाइयों - CEO Raees Cajee और COO Ameer Cajee का कोई अता-पता नहीं है। यह सब दो महीने पहले शुरू हुआ, जब दोनों भाइओं ने दावा किया था कि फर्म को हैक कर लिया गया था, जिसके चलते उन्हें संचालन बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

तब दोनों भाइयों ने क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों से मामले के बारे में पुलिस को सूचना देने से मना भी किया था और यह भी कहा था कि यदि कोई ऐसा करता है, तो कंपनी के वॉलेट से 3.6 बिलियन कीमत की डिजिटल करेंसी खतरे में पड़ सकती है। कंपनी की वेबसाइट भी चालू नहीं है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों भाइयों के कॉल वॉयस मेल पर फॉवर्ड हो रहे हैं। लगभग 20 लोगों के एक ग्रुप ने एक कानूनी फर्म को काम पर रखा है और दक्षिण अफ्रीका में अदालतों ने उस कंपनी के अस्थायी परिसमापन (Liquidation) का आदेश दिया है। यह कंपनी दो साल पहले शुरू हुई थी और शुरुआत में इसने निवेशकों को भारी रिटर्न भी दिया था।

The Register की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय रईस और 17 वर्षीय अमीर का अता-पता नहीं है, लेकिन उनके पास इस आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए जुलाई तक का समय है। दोनों भाइओं की ओर से निवेशकों को आखिरी बार 13 अप्रैल को संपर्क किया गया था। उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि "अटैक" में ग्राहक की जानकारी से समझौता किया गया था या नहीं। हालांकि, उन्होंने वादा किया था कि यदि वे "चोरी किए गए फंड या समझौता की गई जानकारी" को वापस हासिल करने में सक्षम रहे, तो वे सभी निवेशकों को सूचित करेंगे।

इस बीच, इन दोनों की चचेरी बहन और Africrypt में एक पूर्व साथी निदेशक जकीरा लाहेर (Zakira Laher) को मीडिया और पुलिस से लेकर निवेशकों तक की फोन कॉल की बाढ़ से जूझना पड़ रहा है। Business Insider के अनुसार, उनका कहना है कि वह नहीं जानते हैं कि दोनों भाई कहां है और उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा का डर है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Bitcoin news, Cryptocurrency, cryptocurrency news
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »