2022 के अंत तक लगभग 1.85 करोड़ रुपये होगी Bitcoin की कीमत!

अरबपति वेंचर कैपिटलिस्ट Tim Draper ने कहा कि उन्हें अभी भी भरोसा है कि 2022 के अंत या 2023 की शुरुआत तक Bitcoin की कीमत 2,50,000 डॉलर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जून 2021 20:11 IST
ख़ास बातें
  • वेंचर कैपिटलिस्ट टिम ड्रेपर ने कहा है कि 2022 के अंत तक करोंड़ो होगी कीमत
  • उनका मानना है कि एक या डेढ़ साल में कई रिटेलर्स OpenNode पर होंगे
  • ड्रेपर Twitter और Tesla जैसी कंपनियों पर पैसा लगा कर कमा चुके हैं अरबों

खबर लिखने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 29.5 लाख रुपये थी

मई के मध्य में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के क्रैश होने के बाद से Bitcoin का बुरा समय चल रहा है। क्रिप्टोकरेंसी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले सबसे भरोसेमंद कॉइन पिछले कुछ समय से लगातार गिर रहा था। हालांकि हाल ही में Tesla और SpaceX के मालिक और क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के सबसे बड़े इंफ्लूएंसर एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा भविष्य में बिटकॉइन को भुगतान के रूप में दोबारा अपनाने के ट्वीट ने बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) को फिर से बढ़ाना शुरू कर दिया। भले ही बिटकॉइन से निवेशकों और ट्रेडर्स का भरोसा उठ रहा हो, लेकिन अरबपति वेंचर कैपिटलिस्ट टिम ड्रेपर (Tim Draper) का कहना है कि वह अभी अपनी शुरुआती भविष्यवाणी पर टिके रहेंगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि Bitcoin 2022 के अंत तक या 2023 की शुरुआत में $2,50,000 (लगभग 1.85 करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगा।

CNBC को दिए एक बयान में अरबपति वेंचर कैपिटलिस्ट टिम ड्रेपर (Tim Draper) ने कहा कि उन्हें अभी भी भरोसा है कि 2022 के अंत या 2023 की शुरुआत तक Bitcoin की कीमत 2,50,000 डॉलर पहुंच जाएगी। बता दें कि ड्रेपर ने 2018 में पहली बार यही भविष्यवाणी की थी, जब बिटकॉइन 8,000 डॉलर (लगभग 5.9 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था। बिटकॉइन में आई जबरदस्त गिरावट के बाद भी वह अपनी इस बात पर कायम हैं। बिटकॉइन ने इस साल जबरदस्त वृद्धि देखी है। अप्रैल में यह कॉइन अपने शिखर पर था, जब इसका ऑल टाइम हाई $65,000 (लगभग 48 लाख रुपये) था, लेकिन मई में इसकी कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। खबर लिखने तक WazirX पर बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin Price in India) 29.5 लाख रुपये थी। 

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी यह भविष्यवाणी सही होगी। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कह डाला कि या तो उनकी यह बात बिल्कुल सही साबित होगी या पूरी तरह से गलत।

ड्रेपर का मानना है कि आने वाले समय में और अधिक लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना शुरू कर देंगे। इसके अलावा, उनका यह भी कहना है कि आने वाले एक या डेढ़ साल में रिटेलर्स (खुदरा विक्रेता) भी OpenNode (एक बिटकॉइन पेमेंट प्रोसेसर) पर आ जाएंगे, इसलिए हर कोई बिटकॉइन स्वीकारना शुरू कर देंगा।
Advertisement

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि टिम ड्रेपर की उम्र 63 है और वह प्रसिद्ध वेंचर कैपिटलिस्ट हैं। टिम ने Twitter, Tesla, SpaceX और Skype जैसी कंपनियों के शुरुआती दौर में निवेश कर अरबों की संपत्ती बनाई है और उनका Bitcoin में भी बड़ा निवेश है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.