Bitcoin की कीमत 45 लाख के पार, कभी थी 100 रुपये से कम कीमत!

बिटकॉइन एक तरह की क्रिप्टोकरंसी है, जो पूरी तरह से डिजिटल करंसी है। यह करंसी क्रिप्टोग्राफी नियमों पर काम करती है।

Bitcoin की कीमत 45 लाख के पार, कभी थी 100 रुपये से कम कीमत!

Photo Credit: बिटकॉइन की इस साल की सबसे कम कीमत 4 जनवरी को रिकॉर्ड हुई थी

बिटकॉइन की इस साल की सबसे कम कीमत 4 जनवरी को रिकॉर्ड हुई थी

ख़ास बातें
  • Bitcoin की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है
  • बिटकॉइन की लेटेस्ट कीमत 60,000 डॉलर से पार हो गई है
  • एनालिस्ट्स का कहना है कि भविष्य में इसकी कीमत करोड़ों रुपये हो जाएगी
विज्ञापन
हम सभी जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत लाखों में है। खबर लिखने तक इसकी कीमत 60 हजार डॉलर के भी पार थी। रविवार, 11 अप्रैल को बिटकॉइन की कीमत 59,989 डॉलर थी और आज इसकी कीमत 60,141.90 डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) पर पहुंच गई है। 25 मार्च को बिटकॉइन की कीमत 51,325 डॉलर (लगभग 37.2 लाख रुपये) थी। यह 18 दिनों में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

सोमवार, 12 अप्रैल को खबर लिखने तक Bitcoin की कीमत 60,141.90 डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) पर पहुंच गई। बिटकॉइन की इस साल की सबसे कम कीमत 4 जनवरी को रिकॉर्ड हुई थी, जब बिटकॉइन 27,734 डॉलर (लगभग 20.7 लाख रुपये) पर था। अप्रैल महीने में सबसे कम कीमत 55,995 डॉलर (लगभग 41.6 लाख रुपये) रिकॉर्ड की गई थी। इस साल बिटकॉइन 60 हज़ार रुपये के पार 18 मार्च को पहुंचा था। 

Bitcoin की कीमत में यह उछाल हाल में बड़े निवेशकों के बिटकॉइन की ओर रुख करने की वजह से हो सकता है। कई बड़े व्यापारियों ने बिटकॉइन को कानूनी बनाने के ऊपर इच्छा भी जताई है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी Elon Musk, जो इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla के भी मालिक हैं, ने ट्वीट कर यह तक कह दिया कि उनकी Tesla कार को Bitcoin के बदले खरीदा जा सकता है। उन्होंने अपने कई ट्वीट में Bitcoin और Dogecoin क्रिप्टोकरंसी का ज़िक्र किया हुआ है। 

बिटकॉइन एक तरह की क्रिप्टोकरंसी है, जो पूरी तरह से डिजिटल करंसी है। यह करंसी क्रिप्टोग्राफी नियमों पर काम करती है। बिटकॉइन की शुरुआत 2009 में हुई थी और तब से इसकी कीमतों में बस उछाल आ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि आने वाले समय में इसकी कीमत 4 लाख डॉलर (लगभग 2.98 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है। बिटकॉइन की शुरुआत Satoshi Nakamoto (सतोशी नाकोमोटो) नाम के शख्स ने की थी।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »