क्रिप्टोकरेंसी Vs सोना, किसमें निवेश करने से आप बन सकते हैं अमीर?

यदि आपने 1 जनवरी को मीम करेंसी डॉजकॉइन में 10,000 रुपये का निवेश किया होता, तो आज, 4 जून को आपका निवेश 100 गुना बढ़ गया होता।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2021 15:00 IST
ख़ास बातें
  • यदि आप जनवरी में Bitcoin में निवेश करते तो आपको 30 प्रतिशत रिटर्न मिलता
  • Dogecoin ने भी जनवरी की तुलना में दिया है 100 प्रतिशत का रिटर्न
  • जनवरी 2021 की तुलना में सोने के भाव में मामूली बढ़तोरी हुई है

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 28 लाख रुपये है

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग अब आम बात हो गई है। इस अस्थिर बाजार में निवेशकों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जबकि हम यह भी जानते हैं कि क्रिप्टो बाज़ार के भविष्य की भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है। बिटकॉइन (Bitcoin) और इथेरियम (Ethereum) के साथ-साथ मीम करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) ने इस साल जबरदस्त बढ़ोतरी देखी, लेकिन हाल ही में मार्केट क्रैश हुआ और सभी क्रिप्टोकरेंसी अपने आधे दाम पर आ गई। यही इस बाज़ार की खासियत है। यहां आप रातो-रात अमीर भी बन सकते हैं या आपके साथ इसका विपरीत भी हो सकता है। यही कारण है कि अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो क्रिप्टोकरेंसी के लंबे और उज्वल भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं हैं और इसके बजाय वे सोने पर निवेश करना बेहतर समझते हैं। सोना मुद्रा अवमूल्यन (डीवैल्युएशन) और अस्थिरता के खिलाफ एक पारंपरिक बचाव है। तो, ऐसे में बेहतर निवेश क्या है? दूसरे शब्दों में, आइए देखें कि इनमें से कौन सी संपत्ति आज आपको अमीर बनाती अगर आपने इस साल की शुरुआत में निवेश किया होता।

Bitcoin, पिछले पूरे साल "डिज़िटल गोल्ड" के रूप में जाना गया, क्योंकि COVID-19 महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था डामाडोल थी, तब यह डिज़िटल करेंसी अपने चरम पर थी। इस क्रिप्टोकरेंसी ने 2021 की शुरुआत में लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप प्राप्त की और प्रतिद्वंद्वी के रूप में इसकी तुलना सीधा सोने से होने लगी। लेकिन फिर, बाजार क्रैश हो गया और इस साल मई में इसकी कीमत दो महीने पुरानी कीमत पर आ गई।
Advertisement

CoinMarketCap के मुताबिक, इस साल 1 जनवरी को भारत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 29,300 डॉलर (21.38 लाख रुपये) से कुछ ज्यादा थी। इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक, यह लगभग 37,600 डॉलर (27.44 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था, जो बाजार में गिरावट के बावजूद लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि थी।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 जून को सोने का भाव 1,904.36 डॉलर (करीब 1.39 लाख रुपये) प्रति आउंस (31 ग्राम) था। मंगलवार (1 जून) को सोने की कीमत 8 जनवरी के बाद के अपने उच्चतम स्तर 1,916.40 डॉलर (करीब 1.39 लाख रुपये) पर पहुंच गई थी। Goldprice.org के अनुसार, 1 जनवरी से 4 जून के बीच, सोने की कीमत लगभग 1,893.66 डॉलर (करीब 1.38 लाख रुपये) प्रति आउंस पर स्थिर थी।
Advertisement

यदि आपने 1 जनवरी को दोनों में से प्रत्येक में 10,000 रुपये का निवेश किया होता, तो आपका बिटकॉइन निवेश आज 30 प्रतिशत बढ़कर 13,000 रुपये हो जाता, लेकिन सोने में आपका निवेश काफी हद तक उतना ही रहता।
Advertisement

इसे और मज़ेदार बनाने के लिए इस तरह देखते हैं। यदि आपने 1 जनवरी को मीम करेंसी डॉजकॉइन में 10,000 रुपये का निवेश किया होता, तो आज, 4 जून को आपका निवेश 100 गुना बढ़ गया होता। CoinMarketCap के अनुसार, भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India) 1 जनवरी को $0.004 (लगभग 0.30 रुपये) से बढ़कर 4 जून को 0.39 डॉलर (लगभग 28 रुपये) हो गई।

हालांकि, Cryptocurrency बाजार में हालिया अस्थिरता से पता चलता है कि बिटकॉइन और डॉजकॉइन चाहे कितना भी रिटर्न दें, लेकिन सोना क्रिप्टोकरेंसी से ज्यादा स्थिर है और इसलिए इसे लोग सुरक्षित निवेश मानते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर होने वाली बहस का परिणाम निकलना मुश्कित है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.