Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट ऐसे करें चेक, SMS का भी ऑप्‍शन

Bihar Board 10th Result : स्‍टूडेंट्स अपना रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्‍ट देखा जा सकता है।

Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट ऐसे करें चेक, SMS का भी ऑप्‍शन

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

Bihar Board 10th Result : ऑनलाइन रिजल्‍ट चेक करने के लिए स्‍टूडेंट्स को अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्‍तेमाल करना होगा।

ख़ास बातें
  • बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा रिजल्‍ट
  • एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकेगा रिजल्‍ट
  • कभी भी आउट हो सकता है 10वीं क्‍लास का रिजल्‍ट
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result Live : बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्‍ट जारी होने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि आज किसी वक्‍त बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्‍ट जारी कर सकता है। एक अपडेट यह भी है कि 31 मार्च तक परिणाम घोषित किया जाएगा। स्‍टूडेंट्स अपना रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्‍ट देखा जा सकता है। बिना इंटरनेट के भी रिजल्‍ट चेक किया जा सकता है। इसकी डिटेल हम आपको देने जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, स्‍टूडेंट्स बिहार बोर्ड की ऑफ‍िशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 10वीं का रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, results.biharboardonline.com और interbseb.com पर भी मैट्रिक का रिजल्‍ट देखा जा सकेगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल कुल 79.88 फीसदी स्‍टूडेंट्स 10वीं में पास हुए थे। इस बार भी बोर्ड रिजल्‍ट जारी करने की तैयारी में जुटा है। टॉप टेन के लिए स्‍टूडेंट्स के इंटरव्यू किए गए हैं। ऑनलाइन रिजल्‍ट चेक करने के लिए स्‍टूडेंट्स को अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्‍तेमाल करना होगा। 

कहा जा रहा है कि टॉप 5 स्‍टूडेंट्स को लैपटॉप, नकद पुरस्कार और ई-बुक रीडर ईनाम में दिए जाएंगे। कुछ इसी तरह की घोषणा बीते दिनों 12वीं के टॉपर्स के लिए भी की गई थी। अमूमन देखने में आता है कि रिजल्‍ट जारी होने के बाद बोर्डों की वेबसाइटें क्रैश हो जाती हैं। अगर आपके सामने भी यह चुनौती आती है, तो बिना इंटरनेट के भी रिजल्‍ट देखने का विकल्‍प उपलब्‍ध है।
 

बिना इंटरनेट ऐसे देखें रिजल्‍ट 

स्‍टूडेंट्स मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। एसएमएस के जरिए रिजल्‍ट चेक करने के लिए स्‍टूडेंट्स को मैसेज में जाकर BIHAR10 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करना होगा। इस टेक्‍स्‍ट मैसेज को 56263 पर भेजना होगा। स्‍टूडेंट्स को उनके नंबर पता चल जाएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »