Bigfoot Train Video : इंसान जैसा दिखने वाला जीव कैमरे में कैद, ट्रेन में सवार शख्‍स ने बनाया वीडियो

Bigfoot Train Video : सैन जुआन नेशनल फॉरेस्‍ट में दो पैरों वाले इस जीव को घूमते हुए देखा गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 19:25 IST
ख़ास बातें
  • इंसान जैसा दिखने वाला जीव कैमरे में कैद हुआ है
  • अमेरिका के कोलोराडो से सामने आया वीडियो
  • ट्रेन में सफर कर रहे दंपती ने देखा जीव को

डुरंगो से सिल्वरटन जा रही एक ट्रेन में यात्रा कर रहे पैसेंजर ने जानवर को कैमरे में कैद कर लिया।

इस दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जिनका अस्तित्‍व प्रमाणित नहीं है। जब भी इन्‍हें देखा गया है, लोगों को हैरानी हुई है। अमेरिका के कोलोराडो में एक पहाड़ी में बिगफुट जैसा दिखने वाला जीव कैमरे में कैद किया गया है। सैन जुआन नेशनल फॉरेस्‍ट में दो पैरों वाले इस जीव को घूमते हुए देखा गया। डुरंगो से सिल्वरटन जा रही एक ट्रेन में यात्रा कर रहे पैसेंजर ने जानवर को कैमरे में कैद कर लिया। बिगफुट को आप यति की तरह मान सकते हैं। इसके पृथ्‍वी पर होने की पु‍ष्टि नहीं की गई है, लेकिन कई लोगों का दावा है कि उन्‍होंने बिगफुट को देखा है।  

हालिया मामले का वीडियो भी सामने आया है। कुछ सेकंडों की क्लिपिंग में उस जीव को चलते हुए और फ‍िर एक जगह बैठते हुए देखा जा सकता है। न्‍यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, शैनन पार्कर नाम की महिला और उनके पति स्टेटसन ने ट्रेन से कथित बिगफुट को देखा। उनके पास बैठे शख्‍स ने घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। 
 

इसकी कुछ तस्‍वीरें भी मीडिया को हासिल हुई हैं। दंपती का कहना है कि ट्रेन में सवार ज्‍यादातर लोगों का ध्‍यान उस जीव पर नहीं गया। बिगफुट को देखने की यह पहली घटना नहीं है। बिगफुट हंटर के लिए मशहूर क्लाउडिया एक्ले का दावा था कि उन्‍होंने एक दशक पहले बिगफुट को देखा था। उनका मानना था कि इंसान जैसा दिखने वाला यह जीव वास्‍तव में खतरनाक है। 
खास यह है कि क्‍लाउडिया की इस साल जुलाई में मौत हो गई। उन्‍हें अपने घर में मृत पाया गया। वजह द‍िल का दौरा बताई गई, लेकिन उनके साथी को इस कारण पर संदेह है। बिगफुट फील्ड रिसर्चर्स ऑर्गनाइजेशन के आंकड़े बताते हैं कि वॉशिंगटन में कम से कम 676 कथित बिगफुट देखे जाने का दावा अबतक किया गया है। कैलिफोर्निया में भी सैकड़ों की संख्‍या में बिगफुट देखे जाने का दावा अबतक किया जा चुका है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  2. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  2. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  3. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  7. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  8. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  9. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  10. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.