130 Km तक रेंज देती हैं Bezior की इलेक्ट्रिक बाइक्स, सेल के दौरान मिल रही हैं सस्ती

XF200 ई-बाइक में 1000W की मोटर और 48V/15Ah की बैटरी मिलती है। पावर-असिस्टेड मोड में यह इलेक्ट्रिक बाइक 130km की रेंज देती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Bezior XF200 को GOGOBEST वेबसाइट पर 1,419.99 यूरो में बेचा जा रहा है
  • 1,349.99 यूरो में बेची जा रही है XF001 इलेक्ट्रिक बाइक
  • दोनों इलेक्ट्रिक बाइक फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं हैं

Bezior XF001 और XF200 को GOGOBEST वेबसाइट पर सस्ती कीमतों में बेचा जा रहा है

Bezior XF001 और XF200 दो एसी इलेक्ट्रिक बाइक हैं, जो दमदार पावर के साथ-साथ अच्छी रेंज देती है और साथ ही चलाने में भी काफी आसान है और आरामदायक है। इनमें से XF001 की खासियतों की बात करें, तो इसकी मैक्सिमम स्पीड 25 kmph (किमी प्रति घंटा) है और यह सिंगल चार्ज में 45 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। वहीं, XF200 लंबी दूरी तय करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जो सिंगल चार्ज में दावे अनुसार, 130 किलोमीटर दौड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड भी 25 kmph तक सीमित रखी गई है।

Gizmochina के अनुसार, वर्तमान में ये दोनों इलेक्ट्रिक बाइक अच्छे डिस्काउंट के साथ बेची जा रही है। हालांकि, आपको बता दें कि भारत में ये दोनों इलेक्ट्रिक बाइक फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। Bezior XF001 और XF200 को GOGOBEST वेबसाइट पर सस्ती कीमतों में बेचा जा रहा है। जहां एक ओर XF200 इलेक्ट्रिक बाइक को 1,419.99 यूरो (लगभग 1,15,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। वहीं, XF001 को इस वेबसाइट के जरिए 1,349.99 यूरो (करीब 1,09,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

Bezior XF001 फैट ई-बाइक है, जिसमें 20 × 4 साइज़ के टायर लगे हैं। ई-बाइक में एक 1000W की ब्रशलेस मोटर लगी है, जो 48V बैटरी पैक के साथ जुड़ी है। इस पावरट्रेन की बदौलत बाइक 45 किमी / घंटा की स्पीड तक जा सकती है। हालांकि, स्पीड को 25 किमी/घंटा तक सीमित रखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 45 किमी की रेंज देती है।

वहीं, XF200 ई-बाइक में भी 1000W की मोटर और 48V/15Ah की बैटरी मिलती है। पावर-असिस्टेड मोड में यह इलेक्ट्रिक बाइक 130km की रेंज देती है। XF200 एक हल्के एल्यूमीनियम अलॉय फ्रेम के साथ आती है। इसकी स्पीड भी 25 किमी/घंटा तक सीमित है, लेकिन राइडर लिमिटर को हटा कर बाइक को केवल 4.9 सेकंड में 40 किमी/घंटा की स्पीड पर पहुंचा सकता है। 
Advertisement

इस ई-बाइक में आगे और पीछे दोनों टायरों पर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक हैं और इसमें मैनुअल और पावर-असिस्टेड ऑपरेशन के लिए Shimano ब्रांड का 7-स्पीड गियर सिस्टम लगा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bezior, Bezior Electric Bikes, Electric Bikes
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  4. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  5. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  6. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  7. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  8. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  9. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  10. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.