Bajaj ने 150cc दमदार इंजन के साथ शानदार Pulsar P150 बाइक की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Bajaj Pulsar P150 कंपनी की लेटेस्ट बाइक है जिसकी कीमत काफी एग्रेसिव है। बाइक के सिंगल डिस्क वेरिएंट को 1,16,755 रुपये में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Pulsar P150 कंपनी की लेटेस्ट बाइक है जिसकी कीमत काफी एग्रेसिव है।
  • P150 में 149.68cc का इंजन मिलता है जिसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स अटैच है।
  • इसमें 14.5bhp की पावर 8,500 rpm पर मिलती है।

Bajaj Pulsar P150 को रेसिंग रेड, कैरिबियन ब्लू, एबोनी ब्लैक, एबोनी ब्लैक रेड और एबोनी ब्लैक व्हाइट में खरीदा जा सकता है।

Photo Credit: BajajAuto

Bajaj Auto Limited ने अपनी नई बाइक Pulsar P150 को भारत में लॉन्च किया है। Pulsar रेंज कंपनी की पॉपुलर रेंज है जिसमें आने वाले लगभग सभी मॉडल्स को ग्राहकों का प्यार मिला है। अब इस लेटेस्ट एडिशन में भी कंपनी ने आकर्षक डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स दिए हैं। बजाज ने इसे एग्रेसिव प्राइस के साथ लॉन्च किया है। इसमें 149.68cc  इंजन मिलता है जिसके साथ 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स पेअर किया गया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेल लैंप जैसे डिजाइन फीचर्स हैं। साथ ही कई सारे कलर्स में इसे खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसमें यूएसबी कनेक्टिविटी भी दी है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Bajaj Pulsar P150 की कीमत, उपलब्धता

Bajaj Pulsar P150 कंपनी की लेटेस्ट बाइक है जिसकी कीमत काफी एग्रेसिव है। बाइक के सिंगल डिस्क वेरिएंट को 1,16,755 रुपये में पेश किया गया है और डबल डिस्क वेरिएंट का प्राइस 1,19,757 रुपये है। ये व्हीकल की एक्स शोरूम कीमत है। इसे कई कलर्स में खरीदा जा सकता है जिसमें रेसिंग रेड, कैरिबियन ब्लू, एबोनी ब्लैक, एबोनी ब्लैक रेड और एबोनी ब्लैक व्हाइट जैसे ऑप्शंस आपको मिल जाते हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से ली जा सकती है। 
Advertisement
 

Bajaj Pulsar P150 के स्पेसिफिकेशंस

Bajaj Pulsar P150 में 149.68cc का इंजन मिलता है जिसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स अटैच किया गया है। इसमें 14.5bhp की पावर 8,500 rpm पर मिलती है और 13.5nm टॉर्क 6,000 rpm पर मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसका इंजन 90 प्रतिशत तक टॉर्क जनरेट कर सकता है। साथ ही इसके एनवीएच स्तर में भी सुधार की बात कही गई है। इसके अलावा इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। यह गियर इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी मीटर, क्लॉक जैसे फीचर्स के साथ आता है। 

इसके डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो यह LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेल लैंप के साथ आती है। बाइक में कंपनी ने यूएसबी कनेक्टिविटी भी दी है, जिससे आप मोबाइल आदि को भी चार्ज कर सकते हैं। साथ ही टूव्हीलर में सिंगल चैनल ABS फीचर भी मिलता है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया है। इस बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V और Hero Xtreme 160R जैसी बाइक्स के साथ होने वाला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.