2024 Bajaj Pulsar NS160 और NS200 हुए भारत में लॉन्च, जानें कीमत और बदलाव

नए 2024 NS160 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये रखी गई है, जबकि NS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 21:30 IST
ख़ास बातें
  • दोनों बाइक्स में नए LED हेडलाइट्स सेटअप मिलते हैं
  • सेमी-डिजिटल के बजाय अब नए मॉडल्स में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल हैं
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इनकमिंग कॉल और SMS अलर्ट भी मिलते हैं
Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपने दो Pulsar NS मोटरसाइकिल मॉडल्स, NS160 और NS200 के लेटेस्ट 2024 वर्जन लॉन्च किए हैं। दोनों बाइक्स में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें नए LED हेडलाइट्स सेटअप, LED टर्न सिग्नल, ट्विन DRLs आदि शामिल हैं। वहीं, दोनों मॉडल्स के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स को पहले के समान रखा गया है, जिनमें NS160 समान 160.3cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस आता है और NS200 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आता है। 

नए 2024 NS160 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये रखी गई है, जबकि NS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपये है।

बदलावों से शुरुआत करें, तो दोनों मोटरसाइकिलों में सबसे अधिक ध्यान देने योग्य बदलाव नया LED हेडलाइट सेटअप है, जिसमें ट्विन थंडरबोल्ट-आकार वाले DRLs शामिल हैं। इसके अलावा, सेटअप में LED टर्न सिग्नल भी शामिल किए गए हैं।

बाइक्स में एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जोड़ा गया है, जो पिछले मॉडल के सेमी-डिजिटल कंसोल की जगह लेता है। नए कंसोल में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इनकमिंग कॉल और SMS अलर्ट, फोन की बैटरी प्रतिशत, डिस्टेंस-टू-एंप्टी और एक्सेस टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Advertisement
 

Bajaj Pulsar NS160


जैसा कि हमने बताया, NS160 और NS200 के 2024 मॉडल्स में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं हैं, जिसका मतलब है कि NS160 पहले के समान 160.3cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस आएगा, जो 17.2 hp और 14.6 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, NS200 में 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 24.5 hp और 18.74 Nm का टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन अपने संबंधित 5-स्पीड और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.